बिजनेस

Canara Bank Share Target: केनरा बैंक के शेयर खरीदने की सलाह, चेक करें कितना है टार्गेट

Canara Bank Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने केनरा बैंक के शेयर के लिए BUY कॉल दी है। यानी केनरा बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी गई है। इसके लिए मोतीलाल ओसवाल ने 650 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये शेयर मौजूदा स्तर से 8.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

केनरा बैंक के लिए BUY कॉल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • केनरा बैंक में निवेश की सलाह
  • 650 रु है इसके शेयर का टार्गेट
  • फिलहाल 598 रु पर है शेयर

Canara Bank Share Target Price: केनरा बैंक एक लार्ज कैप एंटिटी है। इसकी मार्केट कैपिटल 1.09 लाख करोड़ रु है। गुरुवार को बैंक का शेयर 1.90 रु या 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 597.85 रु पर बंद हुआ। गुरुवार को बैंक का शेयर 605.70 रु तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों के टॉप (606 रु) के बेहद करीब है। बीते 5 कारोबारी सत्रों में केनरा बैंक का शेयर 4.7 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक महीने में इस शेयर ने 9.6 फीसदी रिटर्न दिया है। आगे भी केनरा बैंक का शेयर कमाई कर सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसका शेयर खरीदने की सलाह देते हुए टार्गेट भी दिया है।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने केनरा बैंक के शेयर के लिए BUY कॉल दी है। यानी केनरा बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी गई है। इसके लिए मोतीलाल ओसवाल ने 650 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये शेयर मौजूदा स्तर से 8.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

केनरा बैंक करेगा शेयरों के टुकड़े

केनरा बैंक अपने प्रत्येक शेयर को पांच शेयरों में विभाजित करेगा। इस प्रस्ताव को इसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। बैंक ने कहा है कि स्टॉक स्प्लिट के पूरा होने का अपेक्षित समय 2-3 महीने है। केनरा बैंक में केंद्र सरकार की लगभग 63% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों के पास है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article