Aurum Crafts Success Story: हम आपको एक ऐसे दंपति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब बिजनेस पार्टनर भी बन गए हैं। ये हैं पुनीत अग्रवाल और चांदनी गुप्ता। इन्होंने मिलकर 2022 में औरम क्राफ्ट्स (Aurum Crafts) नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया। औरम क्राफ्ट्स घर की सजावट और किचन के सामान बेचता है, जो हाथ से बने होते हैं। पुनीत एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं, जबकि चांदनी भी 12 साल कॉरपोरेट सेक्टर में काम कर चुकी हैं। खास बात ये है कि दोनों बिजनेस फैमिली से भी आते हैं। मगर उन्होंने अपना कुछ इंटेरेस्टिंग करने का सोचा और 2022 में अपना बिजनेस शुरू कर लिया।
ये भी पढ़ें -
मन को भा गई जयपुर की कला
पुनीत और चांदनी दोनों जयपुर से आते हैं। इस शहर की कला से प्रेरित होकर ही दोनों ने सुंदर और उपयोगी घर की सजावट के सामान के बिजनेस के बारे में सोचा। औरम क्राफ्ट्स का सामान लोकल कारीगर बनाते हैं। अपने बिजनेस के पीछे पुनीत और चांदनी का मकसद सस्ते और अच्छी क्वालिटी वाले किचन के सामान उपलब्ध कराना था।
इन चुनौतियों का करना पड़ा सामना
कोई भी बिजनेस शुरू करना, उसे चलाना और उसमें सफल होना, आसान नहीं होता। कुछ ऐसा ही औरम क्राफ्ट्स के मामले में भी था। पुनीत और चांदनी को प्रोडक्ट डिजाइन, निर्माण और कारीगरों के साथ काम करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
दंपति ने डी2सी बिजनेस मॉडल चुना। यानी सीधे कंज्यूमर को अपना प्रोडक्ट बेचना। ये अपने आप में एक चुनौती है। मगर उनके प्रोडक्ट मार्केट में हाथों-हाथ लिए गए, जिससे उन्हें शुरुआत से ही सफलता मिली।
कौन-कौन से प्रोडक्ट हैं शामिल
पुनीत और चांदनी ने प्रोडक्ट डिजाइन और कारीगरों के साथ काम करने का अनुभव लिया। इस सबमें उन्हें एक साल का समय लगा। उनके प्रोडक्ट्स में चीज प्लेटर्स, सर्विंग ट्रे, कटिंग बोर्ड, चम्म्च और कटोरे शामिल हैं।
इन प्रोडक्ट्स को हाथ से बनाया और पेंट किया जाता है।
सालाना 60 लाख की कमाई
इन प्रोडक्ट्स के लकड़ी जयपुर के अलावा जोधपुर से भी मंगाई जाती है। कारीगरों को अच्छा पैसा दिया जाता है। उनका काम खूब अच्छा चल रहा है। अब ये स्टार्टअप सालाना 60 लाख रु कमा रहा है।
