बिजनेस

Buffett sells Apple Share: वॉरेन बफेट की बर्कशायर हैथवे ने एप्पल के शेयर बेचे, नकदी बढ़कर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची

Buffett sells Apple Share: तीसरे क्वार्टर में बर्कशायर हैथवे की एपल में हिस्सेदारी अब 69.9 बिलियन डॉलर रह गई है। दूसरे क्वार्टर में यह 84.2 बिलियन डॉलर थी। बर्कशायर ने पहली बार 2016 में एपल में अपनी हिस्सेदारी का खुलासा किया था। 2021 के आखिरी तक बर्कशायर के पास 31.1 बिलियन डॉलर की वैल्यू के 908 मिलियन एपल शेयर्स थे।

Image

वॉरेन बफेट ने Apple में घटाई हिस्सेदारी

Photo : Times Now Digital

Buffett sells Apple Share: अमेरिकी अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे Inc ने एपल में एक बार फिर अपनी हिस्सेदारी 25% बेच दी है। इसके बाद वॉरेन बफे के पास तीसरी तिमाही में कैश बढ़कर रिकॉर्ड 325.2 बिलियन डॉलर (करीब 27.36 लाख करोड़ रुपए) हो गया है। बर्कशायर हैथवे ने शनिवार (2 नवंबर) को स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी है।

तीसरे क्वार्टर में कंपनी की एपल में हिस्सेदारी अब 69.9 बिलियन डॉलर रह गई है। दूसरे क्वार्टर में यह 84.2 बिलियन डॉलर थी। बर्कशायर ने पहली बार 2016 में एपल में अपनी हिस्सेदारी का खुलासा किया था। 2021 के आखिरी तक बर्कशायर के पास 31.1 बिलियन डॉलर की वैल्यू के 908 मिलियन एपल शेयर्स थे।

तीन महीने पहले भी एपल में बेच चुके हैं हिस्सेदारी

तीसरे क्वार्टर में बर्कशायर शेयरों को बेचा है। कंपनी ने सितंबर तक तीन महीनों में 34.6 बिलियन डॉलर की नेट सेलिंग की है। बफे ने तीन महीने पहले भी एपल में अपनी करीब 50% हिस्सेदारी बेची थी। इसके बाद बफे का कैश स्टॉक बढ़कर 276.9 बिलियन डॉलर हो गया था।

पहली तिमाही के अंत में बफे के पास एपल के 135.4 बिलियन डॉलर के शेयर्स थे

वहीं दूसरी तिमाही में एपल में ओमाहा नेब्रास्का बेस्ड ग्रुप बर्कशायर का निवेश 84.2 बिलियन डॉलर बचा था। पहली तिमाही के अंत में बफे के पास एपल के 135.4 बिलियन डॉलर के शेयर्स थे। बफे की कंपनी ने तीन महीने पहले एपल के अलावा कई अन्य कंपनियों में भी अपनी शेयर होल्डिंग कम की थी। दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने टोटल 75.5 बिलियन डॉलर वैल्यू के शेयर बेचे थे।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article