Budget Day 2026 ट्रेडिंग गाइड: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज का बजट भाषण पिछले बजट भाषणों से कई मायनों में अलग होने की उम्मीद है। सबसे पहले, यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए रविवार को बजट पेश करने का एक दुर्लभ मौका होगा। आमतौर पर शेयर बाजार से लेकर कमोडिटी बाजार रविवार को बंद रहता है लेकिन आज बजट पेश होने के कारण ये खुले रहेंगे। आपको बता दें कि NSE और BSE पर आज ट्रेडिंग आम दिनों की तरह सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जबकि कमोडिटी मार्केट सुबह की शिफ्ट में 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, ट्रेडर शुक्रवार को कैश में खरीदे गए स्टॉक नहीं बेच पाएंगे। इसी तरह, ट्रेडर सोमवार के सेशन के दौरान रविवार को कैश में खरीदे गए स्टॉक नहीं बेच पाएंगे। अगर आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए आज की रणनीति क्या होनी चाहिए? आइए आपको बताते हैं।
आज शेयर बाजार के लिए ट्रेड सेटअप
हमेश की तरह आज बजट के दिन बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बजट के दिन आज ट्रेडिंग में बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज प्राइस एक्शन अक्सर रिटेल ट्रेडर्स के लिए बड़े नुकसान का कारण बनता है, क्योंकि तेजी से होने वाले उतार-चढ़ाव किसी भी दिशा में स्टॉप-लॉस को हिट कर सकते हैं। इसलिए कोई भी ट्रेड या निवश काफी सावधानी से करें।
आज सोने, चांदी को लेकर रणनीति
SEBI-रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, बाजार को जेम्स और ज्वेलरी बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी में कमी की घोषणा की उम्मीद है, जो सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों और कम मांग की दोहरी मार झेल रहा है। ऐसे में, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है क्योंकि MCX यूनियन बजट 2026 के दिन खुला रहेगा। इसलिए आज निवेशकों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बजट की घोषणाओं के कारण आज शेयर बाजार से लेकर कमोडिटी मार्केट में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं तो आगे भी बहुत मौके मिलेंगे। इसलिए निवेश में काफी सावधानी बरतें।
