Suzlon Energy Share Price Target: बीते कुछ दिनों से सुजलॉन एनर्जी के शेयर में सुस्ती दिख रही है। बल्कि इसमें थोड़ी गिरावट भी आई है। हालांकि एक ब्रोकरेज फर्म की राय है कि आने वाले समय में सुजलॉन अपने मौजूदा स्तर से अभी और चढ़ेगा। यानी इस शेयर में कमाई कराने का दम है। आगे जानिए कि इस शेयर के लिए कितना टार्गेट रखा गया है।
ये भी पढ़ें -
कितना है सुजलॉन का टार्गेट (Suzlon Energy Share Price Target)
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सुजलॉन एनर्जी को खरीदने की सलाह दी है। इसने शेयर के लिए 80 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 74.73 रु है। यानी ये मौजूदा स्तर से 7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
गौरतलब है कि सुजलॉन की मार्केट कैपिटल इसके मौजूदा मार्केट प्राइस (74.73 रु) पर 1.02 लाख करोड़ रु है।
चेक करें शेयर का रिटर्न
- बीते 5 दिन में सुजलॉन का शेयर 0.17 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में ये 2.44 फीसदी ऊपर गया है
- 6 महीनों में शेयर करीब 91 फीसदी मजबूत हुआ है
- 2024 में अब तक ये 94.2 फीसदी ऊपर गया है
- 1 साल में इस शेयर ने 211 फीसदी फायदा कराया है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
