बिजनेस

Tea-Samosa Price At Airport: एयरपोर्ट पर सस्ते में मिलेंगे चाय-समोसा, 70 फीसदी तक घटेंगे रेट, AAI कर रहा तैयारी

Tea-Samosa Price At Airport: एयरपोर्ट्स पर खान-पान बहुत महंगा होता है। अकसर यात्री इसकी शिकायत करते हैं। इसलिए ये इकोनॉमी जोन काम आएंगे। तैयारी ये भी है कि लोगों को खाना पैक कर देने के अलावा साथ ले जाने के लिए On The Go सुविधा भी शुरू की जाए।

Image

एयरपोर्ट पर सस्ते में मिलेंगे चाय-समोसा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट्स पर बनेंगे इकोनॉमी जोन
  • सस्ते में मिलेंगे चाय-समोसा
  • 70 फीसदी तक घटेंगे रेट

Tea-Samosa Price At Airport: एयरपोर्ट पर चाय-समोसे का रेट बहुत अधिक होता है। कई जगह चाय का रेट 200 रु और समोसा 100 रु तक होता है। मगर आप अब सस्ते दामों में एयरपोर्ट पर चाय-समोसे का मजा ले सकेंगे। दरअसल इनके दाम जल्द ही 70 फीसदी तक घटेंगे।असल में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) एयरपोर्ट पर इकोनॉमी जोन बनाने जा रही है। इन इकोनॉमी जोन में चाय, पानी और नाश्ता आदि कम रेट पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें -

50 रु में मिलेगी चाय

इन इकोनॉमी जोन में बैठने की व्यवस्था तो नहीं होगी। मगर खाने-पीने का सामान सस्ते में मिलेगा। यहां चाय-नाश्ते का सामान करीब 60-70 फीसदी सस्ता मिलेगा। फिलहाल एयरपोर्ट पर चाय 125 रु से 200 रु तक में मिलती है। मगर इकोनॉमी जोन में इसका रेट 50-60 रु रहेगा।

लोग करते हैं शिकायत

एयरपोर्ट्स पर खान-पान बहुत महंगा होता है। अकसर यात्री इसकी शिकायत करते हैं। इसलिए ये इकोनॉमी जोन काम आएंगे। तैयारी ये भी है कि लोगों को खाना पैक कर देने के अलावा साथ ले जाने के लिए On The Go सुविधा भी शुरू की जाए।

पहले नए एयरपोर्ट पर बनेंगे ऐसे इकोनॉमी जोन

AAI और एयरपोर्ट पर सर्विस देने वाले अन्य फूड आउटलेट्स नई एजेंसियों से बात करके ऐसे जोन बनाएंगे। ऐसे जोन पहले नए बन रहे एयरपोर्ट्स पर स्थापित किए जाएंगे। फिर बाकी एयरपोर्ट पर पहले जगह चुनी जाएगी और उसके बाद ऐसे आउटलेट बनाए जाएंगे।

अभी नियम नहीं हुए तय

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे इकोनॉमी जोन के लिए अभी नियम तय नहीं हुए हैं। एयरपोर्ट कितना बड़ा है और विमान और यात्रियों की संख्या कितनी रहती है, इन आधार पर नियम तय किए जा सकते हैं। स्मॉल और मिड साइज के एयरपोर्ट पर 6-8 दुकानों के लिए जगह बन सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article