Tata Steel Share Price Target: बुधवार को टाटा स्टील के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई पर सुबह 10 बजे टाटा स्टील का शेयर 3.35 रु या 2.25 फीसदी की मजबूती के साथ 145.30 रु पर है। आज कंपनी का शेयर 148.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 149.70 रु पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में आ गया। 10 बजे तक के कारोबार में इसका सबसे निचला स्तर 145 रु रहा है। हालांकि आगे शेयर में कमाई की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म बोनान्जा पोर्टफोलियो ने टाटा स्टील के लिए BUY रेटिंग दी है। आगे जानिए कितना है टाटा स्टील का टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
टाटा स्टील का टार्गेट और स्टॉप लॉस
ब्रोकरेज फर्म बोनान्जा पोर्टफोलियो ने टाटा स्टील में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने टाटा स्टील के शेयर के लिए 170 रुपये का टार्गेट दिया है। अगर ये मौजूदा स्तर (145.30 रु) से 170 रु पर जाता है तो ये शेयर 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
टार्गेट के अलावा बोनान्जा पोर्टफोलियो ने निवेशकों को टाटा स्टील के शेयर के लिए 139 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। यानी अगर ये 139 रु तक गिरे तो इस शेयर से निकल जाएं।
फंड जुटाने का प्लान
टाटा ग्रुप की स्टील बनाने वाली कंपनी टाटा स्टील 100000 रुपये फेस वैल्यू के 2,70,000 नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी करेगी। इससे कंपनी कुल मिलाकर 2700 करोड़ रुपये जुटाएगी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इसे इस प्रस्ताव के लिए मंजूरी मिल गयी है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
