बिजनेस

बिकवाली की सुनामी में डूबे ये स्टॉक, 7 दिन में 80% तक गिरावट, कई दिग्गज भी धराशायी

पिछले एक सप्ताह से यूएस-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के चलते बाजार में आई भारी बिकवाली के चलते शेयरों में 80% तक की गिरावट आई है। यहां तक कि देश की सबसे बड़ी 30 कंपनियों के शेयरों में भी 10% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

Image

इन स्टॉक्स में फंसे निवेशक

Top Loser Stocks of Week: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स में बिकवाली की सुनामी आई हुई है। भारतीय शेयर बाजार से भी इस दौरान निवेशक 31 लाख करोड़ से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं। इस दौरान कुछ शेयरों में 80% तक की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा देश की 30 सबसे बड़ी कंपनियों में से कुछ के स्टॉक्स में भी 10% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

इस सप्ताह बाजार के टॉप लूजर

इस सप्ताह बाजार में कई छोटे और मिडकैप शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरावट एलकेपी फाइनेंस में रही, जहां एक हफ्ते में करीब 80% की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा एसआरयू स्टील्स, रेमेडियम लाइफकेयर और ट्रांस फाइनेंशियल जैसे शेयर भी 25% से ज्यादा टूटे हैं, जो बाजार में बनी तेज बिकवाली को दिखाता है।

कंपनीमौजूदा कीमत (₹)1 हफ्ते में बदलावगिरावट (%)
LKP Finance193.75-776.00-79.92%
SRU Steels2.02-0.70-25.74%
Remedium Lifecare0.41-0.14-25.45%
Trans Financial4.23-1.44-25.40%
Meenakshi Enterprises10.67-3.31-23.95%
Heera Ispat5.11-1.57-23.50%
RM Drip & Sprinklers49.01-14.47-22.79%
DCM Shriram Finance26.75-6.40-19.28%
Indo US Bio-Tech113.48-27.04-19.22%
R&B Denims132.19-30.08-18.54%

500 बड़ी कंपनियों के टॉप 10 लूजर

इस सप्ताह देश की 500 बड़ी कंपनियों में भी कई दिग्गज शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। टेक्नोलॉजी, ऑटो, बैंकिंग और गैस सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। सबसे बड़ी गिरावट नेटवेब टेक्नोलॉजीज में दर्ज हुई, जबकि फोर्स मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया जैसे शेयर भी 14% के आसपास टूटे हैं। इन आंकड़ों से यह भी साफ है कि इस सप्ताह बाजार में आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के कई बड़े शेयरों में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे Nifty 500 के कई प्रमुख स्टॉक्स दो अंकों की गिरावट के साथ टॉप लूजर सूची में शामिल हो गए।

कंपनीमौजूदा कीमत (₹)1 सप्ताह में गिरावट (₹)गिरावट (%)
Netweb Technologies3,128-597.00-16.12%
Force Motors20,140-3,340-14.29%
Bank of India150.14-24.05-13.96%
Mahanagar Gas1,042-167.00-13.82%
JK Tyre415.75-61.15-12.80%
Ashok Leyland185.51-25.36-12.13%
Tejas Networks428.80-58.15-12.00%
Redington232.75-31.40-11.95%
BPCL332.75-44.05-11.75%
Kwality Wall’s24.98-3.29-11.75%

सेंसेक्स-निफ्टी में ये रहे टॉप लूजर

इस सप्ताह बाजार में गिरावट का असर बड़े इंडेक्स शेयरों पर भी साफ दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी के कई दिग्गज स्टॉक्स में 7% से 12% तक की गिरावट दर्ज हुई। बैंकिंग, मेटल, एविएशन और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे, जबकि एसबीआई, टाटा स्टील और इंटरग्लोब एविएशन जैसे बड़े शेयर टॉप लूजर में शामिल रहे। ट्रेंड से यह साफ हो जाता है कि इस सप्ताह गिरावट का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग, मेटल, ऑटो और एविएशन सेक्टर के शेयरों पर पड़ा, जिससे दोनों प्रमुख इंडेक्स में दबाव बना रहा।

सेंसेक्स टॉप लूजर (1 सप्ताह)गिरावट (%)निफ्टी टॉप लूजर (1 सप्ताह)गिरावट (%)
SBI-10.46%SBI-10.46%
Tata Steel-10.25%Tata Motors-10.38%
InterGlobe Aviation-9.04%Tata Steel-10.25%
UltraTech Cement-7.95%Shriram Finance-9.63%
Eternal-7.81%InterGlobe Aviation-9.04%
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article