बिजनेस

सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, अब साल में एक बार मिलेगी 30 दिन की छुट्टी

मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकारी कर्मचारी अब 30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। इस बात की जानकारी राज्यसभा में केंद्रीय कार्मिंग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।

Image

मोदी सरकार ने केंद्र के कर्मचारियोंको दिया बड़ा तोहफा। (फोटो क्रेडिट- X)

Government employees leave: सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने 30 दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है। मोदी सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मियों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। दरअसल अगर आप अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल को लेकर फिक्रमंद हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारी अपने माता-पिता की देखभाल करने के लिए 30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं।

ANI के मुताबिक केंद्रीय कार्मिंग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार के कर्मचारी अब 30 दिन की अर्जित अवकाश ले स कते हैं जिसमें वह अपने माता पिता की देखभल करने के साथ ही अपने दूसरे कई पर्सनल काम को निपटा सकते हैं।

कर्मचारियों को मिलेगी 30 दिन की छुट्टी

ANI से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय सिवल सेवा नियम, 1972 के तहत एक कर्मचारी को हर साल 30 दिन का अर्जित ली दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी को 20 दिन की अर्ध वेतन अवकाश, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन का Restricted हॉलिडे मिलता। कर्मचारी इन सभी छुट्टियों को निजी कारणों के लिए लिया जाता है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article