बिजनेस

BHEL Share Price: BHEL को महाजेनको से मिला 1320 मेगावाट बिजली प्रोजेक्ट का ऑर्डर, शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी

BHEL Share Price: सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) को नागपुर में 1320 मेगावाट के कोराडी अत्याधुनिक तापीय बिजलीघर की दो इकाइयां स्थापित करने के लिए महाजेनको से ऑर्डर मिला है।

Image

BHEL को मिला ऑर्डर

KEY HIGHLIGHTS
  • BHEL को मिला ऑर्डर
  • शेयर में मजबूती
  • 3 फीसदी से अधिक चढ़ा

BHEL Share Price: सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) को नागपुर में 1320 मेगावाट के कोराडी अत्याधुनिक तापीय बिजलीघर की दो इकाइयां स्थापित करने के लिए महाजेनको से ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस खबर का असर आज गुरुवार को बीएचईएल के शेयर पर दिख रहा है। इसके शेयर में 3 फीसदी से अधिक की तेजी है। 198.80 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 199.50 रु पर खुलने के बाद करीब 10 BSE पर 6.50 रु या 3.27 फीसदी की मजबूती के साथ 205.30 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

BHEL के लिए प्रोजेक्ट है अहम

प्रोजेक्ट में बीएचईएल को प्लांट के निर्माण से लेकर इसकी स्थापना और चालू करने तक कई पहलुओं पर काम करने होंगे। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि इसके दायरे में एडवांस्ड, हाई एफिशिएंसी वाले एमिशन कंट्रोल डिवाइस की आपूर्ति भी शामिल है।

बीएचईएल ने कोराडी अत्याधुनिक तापीय बिजलीघर की इकाई 11 और 12 की स्थापना के लिए घरेलू प्रतिस्पर्धी बोली के तहत यह ऑर्डर हासिल किया। इसके तहत 660-660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

मिल चुका 6200 करोड़ रु का ऑर्डर

इससे पहले बीएचईएल को कोलकाता में दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। BHEL के अनुसार यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 2x660 मेगावाट रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन चरण-II परियोजना के स्टीम जेनरेटर आइलैंड पैकेज के लिए है।

बीएचईएल भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है, जो अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए 180 से अधिक उत्पादों की पेशकश करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article