बिजनेस

Natco Pharma Share: प्रॉफिट घटने से Natco Pharma का शेयर धड़ाम, 15 फीसदी से ज्यादा टूटा रेट

Natco Pharma Share Price: आज गुरुवार को नैटको फार्मा का शेयर 15 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। BSE पर कंपनी के शेयर में करीब साढ़े 9 बजे नैटको फार्मा के शेयर में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही है।

Image

नैटको फार्मा का शेयर गिरा

Photo : iStock

Natco Pharma Share Price: आज गुरुवार को नैटको फार्मा का शेयर 15 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। BSE पर कंपनी के शेयर में करीब साढ़े 9 बजे नैटको फार्मा के शेयर में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। दरअसल FY25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में नैटको का प्रॉफिट 38% घटकर ₹132.4 करोड़ रह गया, जिसका असर इसके शेयर पर निगेटिव पड़ा है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 212.7 करोड़ रु रहा था।

ये भी पढ़ें -

नैटको की इनकम भी घटी

तिमाही में नैटको फार्मा का रेवेन्यू 474.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसकी इनकम 758.6 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में इसका कुल एक्सपेंस पिछले वर्ष की समान तिमाही में रहे 539.3 करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर 487.4 करोड़ रुपये रह गया।

फॉर्मूलेशन निर्यात भी घटा

तीसरी तिमाही में नैटको फार्मा का फॉर्मूलेशन निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 605.6 करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर 285.8 करोड़ रुपये रह गया। निवेशकों के सामने प्रेजेंटेशन में नैटको फार्मा ने कहा कि घरेलू बाजार में फॉर्मूलेशन की बिक्री 96.1 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि के 99.4 करोड़ रुपये से कम है।

दूसरी ओर, एपीआई (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट) रेवेन्यू 66.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 46.3 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड का भी ऐलान

नैटको फार्मा ने कहा कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.50 रुपये का तीसरा इंटरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article