बिजनेस

भारत के बासमती और रागी की दुनिया है दीवानी, दुबई से अमेरिका तक में खूब है फेमस, जानें किन राज्यों में होता है उत्पादन

Basmati Rice & Ragi Production And Export: बासमती चावल की फसल का सबसे प्रमुख राज्य हरियाणा है। देश में कुल जितने बासमती चावल का उत्पादन होता है, उसमें से 60% से अधिक उत्पादन केवल हरियाणा में होता है। हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश (17.1%) और पंजाब (16.1%) का नंबर है।

Image

बासमती चावल और रागी उत्पादन और निर्यात

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के बासमती और रागी का बड़े पैमाने पर होता है निर्यात
  • अमेरिका तक में है बासमती चावल फेमस
  • हरियाणा है उत्पादन में नंबर 1

Basmati Rice & Ragi Production And Export: दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में अलग-अलग के राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनकी पत्नियां भी आईं। इनमें भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murthy) भी शामिल रहीं। अक्षता को अपने भारत दौरे पर बासमती चावल (Basmati Rice) और रागी (Ragi) काफी पसंद आए। अक्षता की इनमें रुचि इतनी बढ़ गई कि वे पूसा इंस्टिट्यूट कैम्पस पहुंच गईं और वहां इसकी खेती से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने मोटे अनाज के बारे में भी जानकारी ली। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत के किन राज्यों में बासमती चावल और रागी सबसे ज्यादा उगते हैं? आगे जानिए इनकी डिटेल।

किन राज्यों में बासमती चावल उगता है सबसे ज्यादा

बासमती चावल की फसल का सबसे प्रमुख राज्य हरियाणा है। देश में कुल जितने बासमती चावल का उत्पादन होता है, उसमें से 60% से अधिक उत्पादन केवल हरियाणा में होता है। हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश (17.1%) और पंजाब (16.1%) का नंबर है।

कितना है निर्यात

भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 4.5 मिलियन मीट्रिक टन बासमती चावल का निर्यात किया। सऊदी अरब, ईरान, इराक, यूएई, यमन और अमेरिका भारत के टॉप बासमती चावल खरीदारों में शामिल रहे। बासमती चावल की कीमत 200 रु प्रति किलो (रिटेल दाम) से अधित होता है।

रागी उप्तादन में कौन सा राज्य है नंबर 1

रागी सूखे क्षेत्रों में उगाया जाने वाला एक मोटा अन्न होता है। कर्नाटक भारत में रागी का टॉप उत्पादक है। तमिनलाडु के बाद उत्तराखंड, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है। मगर अकेले कर्नाटक में ही करीब 65 फीसदी रागी का उत्पादन होता है।

इन देशों को सबसे अधिक होता है रागी का निर्यात

भारत अपना अधिकतर रागी अमेरिका, यूएई और नेपाल को निर्यात करता है। भारत विश्व में रागी का सबसे बड़ा निर्यातक है। आम तौर पर भारत में रागी लगभग 40 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल जाएगा। बीच होती है। मगर यह कीमत राज्यों, शहरों और बाजारों में अलग हो सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article