Dividend Stocks: बैंक ऑफ महाराष्ट्र और NLC India दे रहे डिविडेंड, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 20, 2026, 09:07 AM IST
शेयर बाजार में आज 20 जनवरी 2026 को डिविडेंड इन्वेस्टर्स के लिए खास एक्शन देखने को मिल सकता है, क्योंकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र और NLC इंडिया में डिविडेंड क फायदा उठाने के लिए आज आखिरी दिन है। दोनों कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और कुल मिलाकर इन दोनों स्टॉक्स ₹4.60 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रहे हैं।
डिविडेंड स्टॉक (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Dividend Stocks में आज 20 जनवरी, 2026 को दो स्टॉक्स डिविडेंड के चलते फोकस में हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और NLC इंडिया आज Ex-डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। इन दोनों कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। Bank of Maharashtra का ₹1 और NLC India ₹3.6 का डिविडेंड दे रहे हैं। कुल मिलाकर इन दो स्टॉक्स का आज का डिविडेंड जोड़ें तो ₹4.60 प्रति शेयर का डिविडेंड बनता है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
Bank of Maharashtra ने ₹1 प्रति शेयर का interim dividend घोषित किया है। ex-date आज होने का सीधा मतलब है कि जो निवेशक इस स्टॉक को आज से पहले अपने पोर्टफोलियो में होल्ड कर रहे थे, वे इस डिविडेंड के लिए eligible माने जाएंगे। वहीं आज ex-date पर शेयर खरीदने वाले निवेशकों को यह डिविडेंड नहीं मिलेगा, क्योंकि entitlement पुराने होल्डर के पास रहेगा।
NLC इंडिया
NLC India Ltd ने ₹3.6 प्रति शेयर का interim dividend घोषित किया है और यह स्टॉक भी आज ex-date पर ट्रेड कर रहा है। इस वजह से आज के ट्रेड में शेयर की कीमत में डिविडेंड एडजस्टमेंट देखने को मिल सकता है। जिन निवेशकों के पास ex-date से पहले NLC India के शेयर मौजूद थे, उन्हें यह payout मिलने का अधिकार रहेगा।
डिविडेंड क्या है?
Dividend कंपनी की कमाई का वह हिस्सा होता है, जो शेयरधारकों को रिटर्न के रूप में दिया जाता है। यह interim dividend के तौर पर वित्त वर्ष के बीच में भी घोषित हो सकता है और final dividend के रूप में पूरे साल के नतीजों के बाद भी। डिविडेंड पाने के लिए सबसे अहम चीज यह है कि निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में सही समय पर होना चाहिए, इसलिए ex-date और record date का रोल निर्णायक हो जाता है। अगर आपका उद्देश्य डिविडेंड पाना था, तो इन दोनों शेयरों में entitlement ex-date से पहले के होल्डर्स के पास लॉक हो चुका है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।