Bank of Baroda FD Returns: अगर आप सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर सकते हैं। आप Bank of Baroda की एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को वर्तमान में अलग-अलग अवधि की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं। अगर लंबे समय की अवधि में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो एक साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।
एक साल की अवधि पर ब्याज दर

Bank Of Baroda FD (Photo: iStock)
Bank of Baroda की ओर से एक साल की अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है, जबकि सीनियर सिटिज़न्स के लिए यही दर 6.75 प्रतिशत रखी गई है। यह अतिरिक्त ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर आय का विकल्प देने के उद्देश्य से दी जा रही है।
मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा
उदाहरण के लिए मान लें अगर आप 5 लाख रुपये की एफडी करवाते हैं तो एक साल बाद 30 हजार रुपये से ज्यादा का ब्याज पाया जा सकता है। सामान्य नागरिक हैं और 5 लाख रुपये की एफडी करवाते हैं तो एक साल बाद मैच्योरिटी पर आपको 5,32,628 रुपये मिलेंगे। यानी आपको करीब 32,628 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटिजन्स को इसी निवेश पर 5,35,306 रुपये मिलेंगे, जो लगभग 35,306 रुपये का रिटर्न है। इस तरह वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य निवेशकों की तुलना में करीब 2,600 रुपये अधिक फायदा मिलेगा।एफडी में क्यों करें निवेश
फिक्स्ड डिपॉजिट को लंबे समय से निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को पहले से ही पता होता है कि उसे कितनी अवधि के बाद कितना रिटर्न मिलेगा। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें जोखिम नहीं होता, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो स्थिर और सुरक्षित आय चाहते हैं।
हालांकि, निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना फायदेमंद होता है, क्योंकि हर बैंक अलग रिटर्न देता है। इसके अलावा, एफडी पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है, इसलिए निवेशकों को अपनी टैक्स प्लानिंग भी ध्यान में रखनी चाहिए।
अच्छी बात ये है कि एफडी के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। ग्राहक नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे भी एफडी बुक कर सकते हैं और मैच्योरिटी पर राशि सीधे उनके खाते में आ जाती है।
कौन-से लोगों के लिए आकर्षक विकल्प
Bank of Baroda की मौजूदा एफडी दरें उन निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकती हैं, जो कम जोखिम के साथ निश्चित रिटर्न चाहते हैं। खासकर सीनियर सिटिजन के लिए यह स्कीम अतिरिक्त आय का एक अच्छा और सुरक्षित साधन साबित हो सकती है।
