बिजनेस

5,00,000 की FD करवाने पर Canara Bank डेढ़ साल बाद कितने रुपये देगा, समझें पूरा कैलकुलेशन

Canara Bank Fixed Deposit: Canara Bank अपने ग्राहकों को 555 दिन की एफडी पर 6.60 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। यानी 5 लाख रुपये जमा करने पर आपको 50 हजार रुपये से ज्यादा का फायदा मिलेगा।

Image

Canara Bank Fixed Deposit (Photo: iStock)

Canara Bank Fixed Deposit: अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद और अच्छा विकल्प मान सकते हैं। खासतौर पर बैंक समय-समय पर कुछ स्पेशल टेन्योर वाली एफडी योजनाएं भी पेश करते हैं, जिनमें बेहतर ब्याज दर मिलती है। केनरा बैंक (Canara Bank) जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में FD करवाना निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा का भरोसा दे सकता है। Canara Bank की 555 दिन की FD आपके लिए कैसे एक अच्छा विकल्प हो सकती है इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-

555 दिन की एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज

Canara Bank Fixed Deposit

Canara Bank Fixed Deposit (Photo: iStock)

सामान्य नागरिक

Canara Bank अपने ग्राहकों को वर्तमान में 555 दिन की एफडी पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इस एफडी पर 6.60% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। मान लीजिए आप इस स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो 555 दिन यानी लगभग डेढ़ साल बाद मैच्योरिटी पर आपको करीब 552577 रुपये मिलेंगे। यानी डेढ़ साल में आपके 5 लाख पर आपको 52,577 रुपये का ब्याज मिल जाएगा।

सीनियर सिटिजन

वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए यह योजना और भी ज्यादा फायदेमंद है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को इस एफडी पर 7.10% ब्याज दरऑफर कर रहा है। इसी हिसाब से अगर कोई सीनियर सिटिजन 5 लाख रुपये निवेश करता है तो 555 दिन बाद उसे करीब 5,56,742 रुपये राशि प्राप्त होगी। यानी डेढ़ साल में आपके 5 लाख पर आपको 56,742 रुपये का ब्याज मिल जाएगा। सामान्य ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटिजन को ज्यादा फायदा मिलता है।

कौन-से लोगों के लिए होती है एफडी

इस तरह की FD योजनाएं उन लोगों के लिए खास तौर पर सही रहती हैं, जो शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश से बचना चाहते हैं और अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसमें रिटर्न पहले से तय होता है, जिससे निवेशक को यह पता रहता है कि उसे कितनी रकम मिलने वाली है।

555 दिन की एफडी लेना फायदेमंद

555 दिन की FD का एक और फायदा यह है कि यह न तो बहुत छोटी अवधि की होती है और न ही बहुत लंबी। करीब डेढ़ साल का समय उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो मध्यम अवधि के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं।

हालांकि, FD में निवेश करते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आप समय से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपको कुछ पेनल्टी देनी पड़ सकती है और ब्याज दर भी कम हो सकती है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी जरूरत और समय अवधि को ध्यान में जरूर रखें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article