बिजनेस

Bank Holidays in May:मई में महाराणा प्रताप जयंती से लेकर बुद्ध पूर्णिमा पर इस दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरे महीने कितनी छुट्टियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2023, 12:09 PM IST

Bank Holidays in May:आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार मई के महीने में मई दिवस, महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रविंद्र नाथ टैगोर जयंती पर छुट्टियां हैं। इसके अलावा राज्य दिवस और महाराष्ट्र दिवस को लेकर भी छुट्टियां हैं।

Image

मई में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

Photo : BCCL

Bank Holidays in May,Is today holiday in Punjab: अप्रैल की तरह मई का महीने भी बैंकों की छुट्टियों वाला है। इस महीने कुल 5 छुट्टियां राज्य दिवस और जयंती के कारण होंगी। इसके अलावा 29 शहरों में अलग-अलग दिन कुल 27 छुट्टियां हैं। ऐसे में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा अपने शहर के आधार पर बैंक की छुट्टियां आपके लिए जानना जरुरी है। जिससे कि आप बैंक से जुड़े हुए काम आसानी से कर सकें। क्योंकि इसकी अनदेखी आपके पैसों के लेन देन, डिमांड ड्राफ्ट , चेक जमा करने जैसे कई कार्यों में बाधा डाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि मई में किस दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday in May 2023)हैं..

इन दिनों राष्ट्रीय छुट्टी

आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार मई के महीने में मई दिवस, महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रविंद्र नाथ टैगोर जयंती पर छुट्टियां हैं। इसके अलावा राज्य दिवस और महाराष्ट्र दिवस को लेकर भी छुट्टियां हैं। इसके अलावा 13 और 27 मई को शनिवार की छुट्टियां हैं। और 6 मई, 13 मई, 20 मई और 27 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

जयंतीतारीख
मई दिवस1 मई
बुद्ध पूर्णिमा5 मई
रविंद्र नाथ टैगोर जयंती9 मई
महाराणा प्रताप जयंती22 मई

शहरों के आधार पर कितनी छुट्टियां

अगर शहरों के आधार पर देखा जाय तो कुल 29 शहरों में अलग-अलग दिन 27 छुट्टियां हैं। जो कि निगोशिएबल छुट्टियां हैं। ये वो छुट्टियां हैं जो बैंक अपने स्तर पर तय कर सकेंगे। इसके तहत वह तय करेंगे कि कैन से शहर में किस दिन छुट्टियां दी जा सकती हैं। शहरों के आधार पर छुट्टियां जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इसके अलावा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु होने पर इंटरनेट में यह भी सर्च है कि बैंक 26 अप्रैल को बंद है या नहीं। तो राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 27 अप्रैल को सरकारी दफ्तरों को बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि इस संबंध में बैंक की छुट्टियों को लेकर सुबह 11 बजे तक कोई सूचना नहीं आई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article