Bank holiday next week, June 16-22: अगले हफ्ते (16 से 22 जून 2025) में बैंक हॉलिडे की बात करें सिर्फ एक दिन 22 जून, रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं बात शनिवार (21 जून) को बैंक खुलने कि तो बता दें इस बार तीसरा शनिवार पड़ेगा और उस दिन बैंक खुले रहते हैं। RBI का नियम है कि पहला और तीसरा शनिवार बैंक ओपन, और दूसरा व चौथा शनिवार क्लोज रहते हैं।
जून महीने की अब तक की छुट्टियां
7 जून को बकरीद थी, उस दिन पूरे देश में बैंक बंद थे। 11 जून को कबीर जयंती और सागा दावा था, तो सिर्फ सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहे। अब आगे 27 जून (रथ यात्रा) को ओडिशा और मणिपुर में और 30 जून (रेमना नी) को मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि बैंक बंद होने पर नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM, डेबिट/क्रेडिट कार्ड सब कुछ नॉर्मल चलेगा। पैसे ट्रांसफर करना हो, बिल भरना हो या कोई सर्विस रिक्वेस्ट डालनी हो सबकुछ ऑनलाइन सुविधा मिलती रहेगी।
