बिजनेस

Shree Renuka, Bajaj Hind, Dwarikesh: शुगर स्टॉक में आज 16 फीसदी तक उछाल, जानें किस वजह से आई तेजी

Sugar Stocks Today: श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और शक्ति शुगर्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार के कारोबार में 16 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

Image

शुगर स्टॉक में तेजी।

Photo : iStock

Sugar Stocks Today: आज शुगर के शेयरो में तेजी देखने को मिल रही है। श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और शक्ति शुगर्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार के कारोबार में 16 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। यह तेजी सरकार के इथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के उपयोग पर लगी सीमा हटाने और डिस्टिलरी को चावल की नीलामी में भाग लेने की अनुमति देने के बाद आई है।

आज 35 में से 34 लिस्टेड शुगर शेयरों में तेजी देखने को मिली। सरकार की अधिसूचना में सुझाव दिया गया है कि शुगर मिलों को 1 नवंबर से शुरू होने वाले नए मार्केटिंग साल में इथेनॉल का उत्पादन करने के लिए गन्ने के रस या सिरप का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

किस शुगर शेयर में कितनी दिखी तेजी (Sugar Sector Shares Price Today)

डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड 9.27 फीसदी चढ़कर 483.10 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। केसीपी शुगर एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड 10.14 फीसदी बढ़कर 59.30 रुपये पर पहुंच गया। श्री रेणुका शुगर्स 8.27 फीसदी बढ़कर 51.30 रुपये पर पहुंच गया। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड 8.15 फीसदी बढ़कर 44.06 रुपये पर पहुंच गया। बलरामपुर शुगर मिल्स भी 6.63 फीसदी चढ़कर 617 रुपये पर पहुंच गया। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज 7.68 फीसदी बढ़कर 472.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article