बिजनेस

Baazar Style Retail IPO: बाजार स्टाइल रिटेल लाएगी IPO, हल्दीराम के मालिक और रेखा झुनझुनवाला का है भरोसा

Baazar Style Retail IPO: बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड आईपीओ लाएगी। आईपीओ लाने के लिए कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आवेदन कर दिया है।

Image

बाजार स्टाइल रिटेल लाएगी IPO

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार स्टाइल रिटेल लाएगी IPO
  • सेबी के पास कर दिया आवेदन
  • कर्मचारियों के रिजर्व रहेंगे शेयर

Baazar Style Retail IPO: बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड आईपीओ लाएगी। आईपीओ लाने के लिए कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आवेदन कर दिया है। इसने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फाइल किया है। इसके आईपीओ में 185 करोड़ रु के नए शेयरों की बिक्री के अलावा प्रमोटर ग्रुप और अन्य शेयरधारकों द्वारा 1.68 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। बता दें कि रेखा झुनझुनवाला, केवल किरन क्लोथिंग और हल्दीराम स्नैक्स के प्रमोटर मनोहर लाल अग्रवाल बाजार स्टाइल रिटेल के निवेशकों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

कौन-कौन बेचेगा आईपीओ में शेयर

आईपीओ में शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में रेखा झुनझुनवाला, इंटेंसिव सॉफ्टशेयर प्राइवेट लिमिटेड, इंटेंसिव फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, चंदुरकर इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, सुब्रतो ट्रेडिंग एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, रजनीश गुप्ता, मधु सुराणा, सबिता अग्रवाल, रेखा केडिया, शकुंतला देवी और डी.के सुराणा एचयूएफ शामिल हैं। आईपीओ में कंपनी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर रिजर्व रहेंगे।

11 साल पुरानी है कंपनी

बाजार स्टाइल रिटेल की शुरुआत 2013 में हुई थी। ये पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बाजारों में वैल्यू रिटेल सेगमेंट में एक प्रमुख कंपनी बनकर उभरी है।

2017 से 2023 के दौरान स्टोरों की संख्या और रेवेन्यू के मामले में इसने वी2 रिटेल और वी मार्ट रिटेल जैसे प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया। 2014 में 2 स्टोर से FY23 तक इसके स्टोरों की संख्या 135 हो गई। वहीं 31 दिसंबर, 2023 तक कंपनी के 140 शहरों में फैले 153 स्टोर हो गए, जो लगभग 1.39 मिलियन वर्ग फुट में फैले हैं।

कैसा रहा फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

कंपनी को FY23 में 5.10 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ, जबकि FY22 में ये 8.01 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इसक दौरान कंपनी की इनकम 551.12 करोड़ रुपये से बढ़कर 787.90 करोड़ रुपये रही।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article