लगातार तीसरे दिन झूमा सेंसेक्स, निफ्टी ने पार किया 17000 का लेवल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 04:09 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 29 July 2022: आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 508.65 अंकों की बढ़त के साथ 57366.44 पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.70 अंक चढ़कर 17084.30 अंक पर खुला था।

लगातार तीसरे दिन झूमा सेंसेक्स, निफ्टी ने पार किया 17000 का लेवल
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 29 July 2022: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 712.46 अंक यानी 1.25 फीसदी उछलकर 57,570.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 228.65 अंक 1.35 फीसदी उछलकर 17,158.25 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,66,57,676.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। निफ्टी पर पीएसयू बैंक के अलावा सभी सेक्टर्स में तेजी आई।

निफ्टी पर मेटल इंडेक्स में 3.86 फीसदी की तेजी आई। ऑटो, आईटी और मीडिया 1.29 फीसदी से 1.79 फीसदी तक उछले। इनके अलावा बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी भी हरे निशान पर बंद हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर एक्सिस बैंक, आईटीसी, एसबीआई, कोटक बैंक और डॉक्टर रेड्डी के अलावा सभी शेयर बढ़त पर बंद हुए। इनमें टाटा स्टील, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, विप्रो, एचडीएफसी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड शामिल हैं।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लगातार दूसरी तिमाही में आर्थिक संकुचन के आंकड़ों के बाद निवेशकों की धारणा को बढ़ावा मिला। उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी का विकल्प नहीं चुनेगा। आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 1,637.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।

End of Article