बाजार में मायूसी: फिसल गए सेंसेक्स-निफ्टी, सभी सेक्टर्स ने दिया झटका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 03:56 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 10 June 2022: दिनभर की उथल- पुथल के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में निवेशक करने वालों को मोटा नुकसान हुआ।

बाजार में मायूसी: फिसल गए सेंसेक्स-निफ्टी, सभी सेक्टर्स ने दिया झटका

Share Market News Today, 10 June 2022: वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारियों ने कहा कि रुपये के कमजोर होने से भी घरेलू शेयर बाजार पर असर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। अंत में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 1000 अंक से भी ज्यादा फिसल गया।

54500 के भी नीचे पहुंचा सेंसेक्स
दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद 30 शेयरों वाला सूचकांक 1016.84 अंक या 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 54,303.44 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 276.30 अंक या 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 16,201.80 पर बंद हुआ। मालूम हो कि शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,512.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

किस सेक्टर में कितनी आई गिरावट?
आज सबसे ज्यादा निफ्टी फाइनेंस सर्विस में आई। यह 2.24 फीसदी फिसलकर बंद हुआ। आईटी 2.17 फीसदी गिरा। मीडिया, मेटल, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और बैंक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इनके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और पीएसयू बैंक भी लाल निशान पर बंद हुए।

लाल निशान पर बंद हुए ये शेयर
सेंसेक्स में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, एल एंड टी, एम एंड एम, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक लाल निशान पर बंद हुए।

वहीं एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, मारुति, नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी हरे निशान पर बंद हुए।

End of Article