Share Market Today, 20 May 2022: US मार्केट में गिरावट जारी, लेकिन भारतीय शेयर बाजार की हुई मजबूत शरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 10:04 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 20 May 2022: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,53,81,677.22 करोड़ रुपये हो गया।

Share Market Today, 20 May 2022: US मार्केट में गिरावट जारी, लेकिन भारतीय शेयर बाजार की हुई मजबूत शरुआत

Share Market News Today, 20 May 2022: पिछले सत्र में आई भारी गिरावट के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 773.08 अंक (1.46 फीसदी) बढ़कर 53565.31 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 240.40 अंक (1.52 फीसदी) उछलकर 16049.80 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार में तेजी और भी बढ़ गई। सुबह 9:40 बजे सेंसेक्स 1026.13 अंक (1.94 फीसदी) ऊपर 53818.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 311.75 अंक बढ़कर 16121.15 के स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल-

IT शेयरों में भारी गिरावट क्यों है? ट्रेडर्स कहां करें Risk-On Trade?

ग्लोबल मार्केट का हाल
अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। नैस्डैक दिन की ऊंचाई से 174 अंक यानी 0.26 फीसदी गिरकर बंद हुआ। Dow Jones करीब 250 अंक यानी 0.75 फीसदी लुढ़क गया। हालांकि Dow Futures में 150 अंकों की तेजी है। S&P 500 में 0.58 फीसदी का दबाव रहा। FTSE 100, DAX और CAC में क्रमश: 1.82 फीसदी, 0.90 फीसदी और 1.26 फीसदी की गिरावट है।

महंगाई ने बढ़ाया मंदी का खतरा! बाजार की चिंता कितनी जायज?

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल में आई। इसके अलावा आईटी, मीडिया, बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, फार्मा, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी भी हरे निशान पर हैं।

End of Article