LPG Cylinder Price: बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें कहां क्या है कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2020, 10:14 AM IST

LPG Price Today: दिल्ली और मुंबई में इंडियन ऑयल के उपभोक्ताओं को अब बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की प्रत्येक रिफिल के लिए ज्यादा कीमत चुकनी होगी।

LPG Cylinder Price: बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें कहां क्या है कीमत
Photo Credit: BCCL

LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर (LPG) कीमत में लगातार दूसरे महीने बढ़तरी हुई है। इंडियन ऑयल का बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का सिलेंडर आज से दिल्ली और मुंबई दोनों जगह 594 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में सिर्फ 1 रुपए की दर से बढ़ोतरी की गई है, मुंबई में मूल्य वृद्धि 3.5 रुपए प्रति सिलेंडर हुई है। कोलकाता में प्रति सिलेंडर 4.50 रुपए, चेन्नई में प्रति सिलेंडर 4 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल देश का सबसे बड़ा ईंधन रिटेलर ब्रांड Indane के तहत LPG की आपूर्ति करता है।

एक जुलाई से, दिल्ली और मुंबई में इंडियन ऑयल उपभोक्ताओं को गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर प्रत्येक रिफिल के लिए क्रमशः 594 रुपए और 594 रुपए देने होंगे। जून में, उन्होंने क्रमशः 593 रुपए और प्रति सिलेंडर 590.50 रुपए का भुगतान किया। पिछले महीने, दिल्ली में एलपीजी की खुदरा बिक्री मूल्य में 11.50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। 

कीमत बढ़ने के बाद महानगरों में LPG सिलेंडर का नया भाव

दिल्ली : 594 रुपए प्रति सिलेंडर
मुंबई : 594 रुपए प्रति सिलेंडर
कोलकाता : 620 रुपए प्रति सिलेंडर
चेन्नई : 610 रुपए प्रति सिलेंडर


वर्तमान में, सरकार एक साल में प्रत्येक घर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। इसके अलावा खरीददारी करने पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदनी होगी। 12 रीफिल के वार्षिक कोटे पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की राशि महीने दर महीने बदलती रहती है। कीमत मोटे तौर पर कच्चे तेल की दरों और विदेशी मुद्रा जैसे कारकों द्वारा निर्धारित की जाती है।

End of Article