IRCTC Tatkal Train Ticket Booking Online: भारतीय रेलवे (Indian Railways) भारत में सभी ट्रेनों में सभी प्रकार की रिजर्व्ड क्लास में तत्काल बुकिंग की अनुमति देता है। भारतीय रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू हो जाती है। लेकिन तत्काल टिकट बुक करना आसान नहीं है। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे, तो आईआरसीटीसी तत्काल टिकट (IRCTC tatkal ticket) प्राप्त करने की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी।
आईआरसीटीसी अकाउंट
सबसे पहले आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन पर लॉग इन करें। अगर आपके पास कोई ई-मेल आईडी नहीं है, तो आप एक आईडी बनाएं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप आईडी बना सकते हैं। आईआरसीटीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद आप ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे।
मास्टर लिस्ट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करने के लिए 'माई प्रोफाइल' सेक्शन में 'मास्टर लिस्ट' बनाएं। यह यात्रियों की एक लिस्ट है, जिसे आप अपनी प्रोफाइल में पहले स्टोर कर सकते हैं। इसमें आप उम्र, आधार नंबर, नाम और अन्य आवश्यक जानकारी जोड़ सकते हैं।
ट्रैवल लिस्ट
इसके बाद, एक ट्रैवल लिस्ट बनाएं। मास्टर लिस्ट बनाने के बाद ही आप इसे बना सकते हैं। इसके लिए ट्रैवल लिस्ट पेज पर जाएं। मास्टर लिस्ट में से यात्री का नाम चुनने का विकल्प होगा। उन यात्रियों के नाम चुनें जिन्हें आप इस लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं।
मास्टर लिस्ट में पहले से सेव किए गए यात्रियों की जानकारी होती है। इससे आप अपना समय बचा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मास्टर लिस्ट से यात्रियों के नाम का चयन करते समय 1 या 2 यात्रियों के लिए कारगर साबित होगा, बेहतर होगा कि अधिक यात्रियों के लिए ट्रैवल लिस्ट का इस्तेमाल किया जाए।

