Gold-Silver Rate Today, 6 May 2022: महंगा हो गया सोना, चांदी के भी बढ़े दाम, इतनी हुई कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 11:00 AM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 6 May 2022: वैश्विक बाजारों में मजबूत अमेरिकी डॉलर से कीमत प्रभावित हुई। निवेशकों को नौकरियों के आंकड़ों का इंतजार है।

Gold-Silver Rate Today, 6 May 2022: महंगा हो गया सोना, चांदी के भी बढ़े दाम, इतनी हुई कीमत

Gold and Silver Rate Today, 6 May 2022: शुक्रवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के चलते आज घरेलू बाजार में इसके दाम बढ़े। हालांकि यह बढ़त सीमित रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.11 फीसदी या 55 रुपये की तेजी के साथ 50,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी वायदा 0.13 फीसदी या 84 रुपये की तेजी के साथ 62,420 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के अनुसार हाजिर बाजार में बुधवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 51,787 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। इस दौरान चांदी 63,331 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की गिरावट के साथ 76.73 पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से इसमें गिरावट आई। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.61 पर खुला। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.35 पर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत
आज ग्लोबल मार्केट में भी कीमती धातुओं की कीमत बढ़ी है। सोना 0.37 फीसदी महंगा होकर 1876 डॉलर पर आ गया। चांदी 0.18 फीसदी बढ़कर 22.44 डॉलर पर आ गई।

अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो आज कॉपर, जिंक और एल्यूमीनियम तीनों सस्ते हुए हैं। इनमें क्रमश: 1.07 फीसदी, 1.74 फीसदी और 0.68 फीसदी की गिरावट आई है। कॉपर का दाम 429 डॉलर, जिंक का दाम 3896 डॉलर और एल्यूमीनियम का दाम 2933 डॉलर हो गया। कच्चे तेल की बात करें, तो आज इसकी कीमत बढ़ गई। ब्रेंट क्रूड 0.84 फीसदी बढ़कर 111.06 डॉलर प्रति बैरल हो गया। WTI 0.42 फीसदी बढ़कर 108.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

End of Article