Gold Price Today 29 April 2021: कोरोना प्रकोप के बीच सोना और चांदी की बल्ले-बल्ले, जानिए 14 से 24 कैरेट का भाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2021, 05:27 PM IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 29 अप्रैल 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। 

Gold Price Today 29 April 2021: कोरोना प्रकोप के बीच सोना और चांदी की बल्ले-बल्ले, जानिए 14 से 24 कैरेट का भाव
Photo Credit: IANS

Gold/Silver rate today 29 April 2021: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 61 रुपए बढ़कर 46,472 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,776 रुपए उछलकर 68,785 रुपए किलो हो गया है। यह बुधवार को 67,009 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोना के वायदा भाव में गिरावट हुई जबकि चांदी की वायदा कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,777 रुपए प्रति औंस पर, जबकि चांदी 26.29 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 74 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 760 रुपए की वृद्धि हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46930 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42990 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 46930 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46742 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42988 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35198 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27454 रुपए
चांदी 999 68460 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे कम करने से स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 73 रुपए घटकर 47,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 73 रुपए यानी 0.16% गिरकर 47,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,290 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने के भाव में नरमी का कारण कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.22% की तेजी के साथ 1,778.80 डॉलर प्रति औंस रही।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों ने अपने सौदों को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 499 रुपए की तेजी के साथ 69,542 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 499 रुपए यानी 0.72% की तेजी के साथ 69,542 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 7,193 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.27% की तेजी के साथ 26.39 डॉलर प्रति औंस हो गया।

End of Article