Gold-Silver Rate Today, 26 Sept 2022: जानें ग्लोबल मार्केट और घरेलू बाजार में कितनी है गोल्ड-सिल्वर की कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 01:36 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 26 September 2022: सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार- चढ़ाव से कीमकी धातुओं का दाम प्रभावित होता है।

Gold-Silver Rate Today, 26 Sept 2022: जानें ग्लोबल मार्केट और घरेलू बाजार में कितनी है गोल्ड-सिल्वर की कीमत

Gold and Silver Rate Today, 26 September 2022: महंगाई के दबाव को कम करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्स की ओर से दरों में बढ़ोतरी और डॉलर में मजबूती के बीच सोमवार को सोने की कीमत (Gold Price) ढाई साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सपाट कारोबार कर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 0.06 फीसदी या 29 रुपये की तेजी के साथ 49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा 1.07 फीसदी या 601 रुपये की गिरावट के साथ 55,632 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

पिछले दो सप्ताह में सोने की हाजिर कीमत लगभग 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान चांदी लगभग 1,400 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई है।

ग्लोबल मार्केट में इतना है कीमती धातुओं का दाम
ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए। गोल्ड 1.5 फीसदी नीचे 1656 डॉलर पर आ गया। चांदी 3.6 फीसदी सस्ती होकर 18.9 डॉलर पर आ गई। वहीं कॉपर, एल्युमिनियम और जिंक की कीमत बढ़ गई है। कॉपर 3.7 फीसदी महंगा होकर 334 डॉलर, एल्युमिनियम 1.2 फीसदी महंगा होकर 2229 डॉलर और जिंक की कीमत 0.3 फीसदी बढ़कर 3107 डॉलर पर पहुंच गया।

क्रूड ऑयल की बात करें, तो मंदी की आशंकाओं से कच्चा तेल 8 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Price) 4.8 फीसदी नीचे 86.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 5.7 फीसदी लुढ़ककर 78.74 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया।

End of Article