Gold and Silver Rate Today, 21 June 2022: डॉलर में उतार- चढ़ाव से मंगलवार को सोने की कीमत (Gold Price) में तेजी आई। एक कमजोर डॉलर अन्य मुद्राओं के खरीदारों के लिए ग्रीनबैक की कीमत वाले बुलियन को और अधिक आकर्षक बनाता है। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) करीब 0.19 फीसदी या 96 रुपये की तेजी के साथ 50,831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा (silver futures) 0.40 फीसदी या 241 रुपये की तेजी के साथ 60,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट
विदेशी कोषों की लगातार निकासी और डॉलर की मजबूती की वजह से आज शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे गिरकर 78.04 पर आ गया। सोमवार को रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 77.98 पर बंद हुआ था।
अंतराष्ट्रीय बाजार में इतना है दाम
ग्लोबल मार्केट में आज सोना महंगा हुआ, लेकिन चांदी की कीमत में गिरावट आई। सोना 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 1841 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 21.42 डॉलर पर आ गई। तांबा 0.17 फीसदी सस्ता हुआ और 402 डॉलर पर आ गया।
अन्य कीमती धातुओं में जिंक और एल्यूमीनियम सस्ते हुए। इनमें क्रमश: 1.51 फीसदी और 0.26 फीसदी की गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतों में रिकवरी है। ब्रेंट क्रूड 114.13 डॉलर प्रति बैरल और WTI 110.27 डॉलर प्रति बैरल का हो गया।

