Gold-Silver Rate Today, 16 Aug 2022: सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 12:24 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 16 August 2022: चीन के खराब आर्थिक आंकड़ों की वजह से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर के पास है।

Gold-Silver Rate Today, 16 Aug 2022: सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती
Photo Credit: BCCL

Gold and Silver Rate Today, 16 August 2022: घरेलू बाजारों में मंगलवार को सोने की कीमत (Gold Price) में तेजी से गिरावट आई क्योंकि लंबे सप्ताहांत के बाद व्यापार के खुलने के बाद कीमतों को वैश्विक बाजारों के अनुरूप समायोजित किया गया। US बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने नुकसान को सीमित कर दिया। मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और बढ़ोतरी की चिंताओं से कीमत प्रभावित हुई।

इतना सस्ता हुआ सोना- चांदी
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.88 फीसदी या 463 रुपये की गिरावट के साथ 52,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा (Silver Price) 1.91 फीसदी या 1,132 रुपये की गिरावट के साथ 58,144 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक हाजिर बाजार में गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,461 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 58,352 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

ग्लोबल मार्केट में भी सस्ता हुआ सोना
डॉलर में मजबूती और दरों में बढ़ोतरी की आशंका से ग्लोबल मार्केट में भी सोना फिसला है। यह 0.96 फीसदी नीचे 1798 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो इसकी कीमत 2.08 फीसदी नीचे 20.41 डॉलर पर पहुंच गई। तांबा 1.39 फीसदी नीचे 362 डॉलर पर आ गया।

अन्य कीमती धातुओं में एल्युमुनियम और जिंक में भी गिरावट आई। एल्युमुनियम 3.41 फीसदी नीचे 2435 डॉलर पर आ गया। जिंक की कीमत 3589 डॉलर पर पहुंच गई। WTI क्रूड 2.91 फीसदी फिसलकर 89.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

End of Article