अरबपतियों की रेस: एशिया के सबसे रईस शख्स बने अडानी, अंबानी को छोड़ा पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 06:54 PM IST

Gautam Adani News: वैश्विक अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति अब मुकेश अंबानी से भी ज्यादा हो गई है।

अरबपतियों की रेस: एशिया के सबसे रईस शख्स बने अडानी, अंबानी को छोड़ा पीछे
Photo Credit: BCCL

Gautam Adani News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में आज जोरदार इजाफा हुआ है। दुनिया के रईसों की लिस्ट में वे तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ गौतम अडानी अब ना सिर्फ भारत, बल्कि एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं।

इतनी है अंबानी-अडानी की संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire’s Index) गौतम अडानी की संपत्ति (Gautam Adani Net Worth) अब 109 अरब डॉलर हो गई है। उनकी संपत्ति में 806 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी की बात करें, तो वे अब इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति (Mukesh Ambani Net Worth) 97.7 अरब डॉलर है। इसमें 838 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है।

ये हैं दुनिया के 11 सबसे रईस शख्स (Bilionares List)

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) इंडस्ट्री देश
1. एलन मस्क 265 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
2. जेफ बेजोस 183 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
3. बर्नार्ड अर्नाट 143 अरब कंज्यूमर फ्रांस
4. बिल गेट्स 131 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
5. वॉरेन बफेट 125 अरब डायवर्सिफाइड अमेरिका
6. लैरी पेज 122 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
7. सर्गी ब्रिन 117 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
8. गौतम अडानी 109 अरब इंडस्ट्रियल भारत
9. स्टीव बॉलमर 105 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
10. लैरी एलिसन 103 अरब टेक्नोलॉजी अमेरिका
11. मुकेश अंबानी 97.7 अरब एनर्जी भारत

(Source: ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स)

ऑरेकल के लैरी एलिसन को भी छोड़ा पीछे
ब्लूमबर्ग के रीयल-टाइम अरबपतियों के सूचकांक के अनुसार, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी 109 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, अब ऑरेकल के लैरी एलिसन और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बॉल्मर को पछाड़कर दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं अडानी
फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की लिस्ट (Forbe's Real-Time Billionaires list) के अनुसार, अडानी समूह के प्रमुख 109.8 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी संपत्ति 98.8 अरब डॉलर है।

59 वर्षीय भारतीय कारोबारी की कंपनियों के शेयरों में भारी उछाल आया है, जिससे उनकी संपत्ति बढ़ी। अडानी समूह बंदरगाहों और एयरोस्पेस से लेकर थर्मल एनर्जी और कोयले तक की कंपनियों को नियंत्रित करता है। अडानी पावर के शेयर में एक महीने से भी कम समय में 120 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है और इसी अवधि में अडानी विलमर में 87 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

End of Article