दिल्ली में तेज आंधी-तूफान, उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट जानें से पहले चेक कर लें स्टेटस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 10:51 AM IST

Delhi Flight Update: अप्रैल में घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक 90 फीसदी बढ़ा है। आज दिल्ली में आई आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में तेज आंधी-तूफान, उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट जानें से पहले चेक कर लें स्टेटस
Photo Credit: BCCL

Delhi Flight Update: आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी आई और साथ ही जमकर बारिश भी हुई। इससे जनता को भीषण गर्मी और लू की मार से तो राहत मिली है, लेकिन प्लेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली की बारिश आफत बनकर आई।

दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, खराब मौसम और अन्य संबंधित कारणों की वजह से 40 से ज्यादा प्रस्थान उड़ानों में देरी हुई है। दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लगभग 18 आगमन उड़ानों में देरी हुई है और दो उड़ानें रद्द भी हो गई हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण कई उड़ानों को जयपुर और अन्य हवाई अड्डों की तरफ डायवर्ट किया गया है। दिल्ली से जाने वाली सभी उड़ानों के समय में बदलाव किया जा रहा है क्योंकि मौसम खराब है। कई यात्री फंसे हुए हैं।

इसके अलावा दिल्लीवालों को ट्रैफिक की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। देखें दिल्ली के आईटीओ की ये वीडियो-

यात्रियों को सलाह
इस बीच एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों से उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का अनुरोध किया है। कई एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों से एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (Check Flight Status) के बारे में जानकारी लेने को कहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

End of Article