Cyrus Mistry death: जानें एक्सीडेंट की हर डिटेल, जिसकी वजह से चली गई उद्योगपति की जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 12:00 PM IST

Cyrus Mistry: साइरस मिस्त्री को 2012 में टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें साल 2016 में हटा दिया गया था और अंततः एन चंद्रशेखरन द्वारा रिप्लेस किया गया था।

Cyrus Mistry death: जानें एक्सीडेंट की हर डिटेल, जिसकी वजह से चली गई उद्योगपति की जान
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) और जहांगीर पंडोले (Jahangir Pandole) का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में किया गया। 54 वर्षीय मिस्त्री और 49 वर्षीय पंडोले के पार्थिव शरीर को कासा ुलिस स्टेशन, पालघर 5 सितंबर की सुबह 12.05 बजे लाया गया था। पोस्टमॉर्टम सुबह 2.27 बजे किया गया। दोनों शवों को जेजेएच मुर्दाघर में रखवाया गया है।

सड़क दुर्घटना में हुई मौत
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पल्लोनजी मिस्त्री (Cyrus Pallonji Mistry) और उनके सह यात्री जहांगीर पंडोले की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया है कि दोनों मृतकों ने सीटबेल्ट नहीं पहनी हुई थी। इसके अलावा, जिस लग्जरी कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह तेज गति से चल रही थी।

कैसे हुआ हादसा? (Cyrus Mistry Death)
पुलिस ने कहा कि चालक अनाहिता पंडोले द्वारा तेज गति और 'एरर ऑफ जजमेंट' दुर्घटना का कारण बनी। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। रविवार को पालघर में कार चरोटी के पास एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

9 मिनट में 20 किमी
पालघर में चरोटी चेक पोस्ट को पार करने के बाद कार ने सिर्फ 9 मिनट में 20 किलोमीटर की दूरी तय की। पुलिस ने कहा कि चौकी पर कैद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पुलिस ने पीटीआई को बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 2.30 बजे हुई।

कासा के एक सरकारी अस्पताल में लाए जाने के बाद मिस्त्री की देखभाल करने वाले डॉक्टर ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष के सिर में चोट लगी थी जब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उन्हें अस्पताल में मृत लाया गया था।

End of Article