Delhi- NCR में फिर बढ़े CNG के दाम, नई दरें आज से ही हुईं लागू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 06:45 AM IST

CNG Rate Hike: गैस की कीमतों के बाद अब सीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली एनसीआर में आज से सीएनजी 2 रुपये प्रतिकिलो महंगी हो गई है।

Delhi- NCR में फिर बढ़े CNG के दाम, नई दरें आज से ही हुईं लागू

CNG Rate Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली-एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नवीनतम बढ़ोतरी के साथ, सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। शहर के गैस वितरक पिछले साल अक्टूबर से समय-समय पर कीमतें बढ़ाते रहे हैं, जब से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतें बढ़ना शुरू हुईं थी। 

अन्य हिस्सों में बढ़ाए दाम

इस बीच आईजीएल ने देश के अन्य हिस्सों में भी गैस की कीमतों में इजाफा किया है। की बढ़ोतरी के बाद रेवाड़ी में सीएनजी 84.07 रुपये प्रति किलो बिक रही है। करनाल और कैथल में 82.27 रुपये प्रति किलो; कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 85.40 रुपये और अजमेर, पाली और राजसमंद में 83.88 रुपये किलो बिक रही है।

कुछ दिन पहले बढ़े थे एलपीजी के दाम

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई थी। इसके साथ ही रसोई गैस सिलिंडर के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन वितरक कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। एलपीजी सिलिंडर के दाम में यह वृद्धि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में जारी तेजी के बीच की गई है।

End of Article