Bharat Gaurav trains: रेल मंत्री ने किया एलान, शुरू होंगी भारत की धरोहर, संस्कृति को दर्शाने वाली ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2021, 06:04 PM IST

Bharat Gaurav trains: भारत गौरव ट्रेनों को निजी क्षेत्र के साथ-साथ आईआरसीटीसी दोनों द्वारा चलाया जा सकता है।

Bharat Gaurav trains: रेल मंत्री ने किया एलान, शुरू होंगी भारत की धरोहर, संस्कृति को दर्शाने वाली ट्रेनें
Photo Credit: Twitter

Bharat Gaurav trains: यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) आए दिन कोई न कोई एलान करता रहता है। अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि, 'भारतीय रेलवे पर्यटन (tourism) के लिए भारत गौरव ट्रेनों (Bharat Gaurav trains) के अपने तीसरे खंड को शुरू करने के लिए तैयार है।'

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों को निजी क्षेत्र के साथ-साथ भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) दोनों द्वारा चलाया जा सकता है।

भारत की संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन करेंगी ट्रेनें
आगे अुन्होंने कहा कि ये नियमित ट्रेनें नहीं हैं जो समय सारिणी पर चलाई जाएंगी। हमने इन थीम-आधारित ट्रेनों के लिए 3,033 कोच या 190 ट्रेनों की पहचान की है। यात्री और माल खंड के बाद, हम भारत गौरव ट्रेनों को चलाने के लिए पर्यटन खंड शुरू करेंगे। ये ट्रेनें भारत की संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन करेंगी। हमने आज से उनके लिए आवेदन मांगे हैं।'

पीएम मोदी ने दिया सुझाव
मंत्री ने आगे कहा कि यह विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा आया है, जिन्होंने थीम आधारित ट्रेनों का सुझाव दिया था ताकि देश के लोग भारत की विरासत को समझ सकें, उसकी सराहना कर सकें और उसे आगे बढ़ा सकें।

जानिए कैसे तय होगा ट्रेन का किराया
उन्होंने यह भी कहा कि इन ट्रेनों का किराया व्यावहारिक रूप से टूर ऑपरेटरों द्वारा तय किया जाएगा, लेकिन रेलवे यह सुनिश्चित करेगा कि कीमतों में कोई असामान्यता न हो। उन्होंने कहा कि ओडिशा, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसी राज्य सरकारों ने इन ट्रेनों में रुचि दिखाई है।

End of Article