Bank Holidays in July 2020: जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2020, 09:05 AM IST

Bank Holidays in July 2020: हर महीने कोई किसी न किसी वजह से बैंक बंद रहते हैं। जुलाई में भी बैंकों में छुट्टियां हैं। तो जानिए इस महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे।

Bank Holidays in July 2020: जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियां, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in July 2020: लॉकडाउन खत्म होने के बाद शर्तों के साथ अनलॉकडाउन में ढील दी गई हैं। फिर लोग संक्रमण से बचने के लिए घरों से बहुत कम निकल कर रहे हैं। लेकिन जरूरी कामों के लिए घरों से निकलना पड़ता है। आवश्यक कामों में बैंकों का भी काम आता है। क्योंकि पैसे के बिना आप कुछ भी नहीं अपने या अपने आश्रितों के लिए नहीं खरीद सकते हैं। हालांकि डिजिटल लेन देन के जरिए खरीद बिक्री जारी है। लेकिन अधिकांश लोग अभी भी डिटिजल लेनदेन से बचना चाहते हैं। बैंकों में जाकर रुपए निकालना और जमा करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए उन्हें बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानना जरूरी है।

ऐसे भी बैंक कब खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे लोगों का ध्यान लगा रहता है, हम आपको बता रहे हैं कि जुलाई महीने में कब-कब बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। कब बैंक बंद रहेंगे। जुलाई महीने में वीक ऑफ, सेकेंड सटरडे, फोर्थ सटरडे को छोड़कर एक दिन छुट्टी है। वह है बकरीद की छुट्टी। इसके अलावा राज्यों में भी कई छुट्टियां होती हैं। उस दिन भी बैंक बंद रहते हैं। नीचे आप देख सकते हैं कब-कब छुट्टियां हैं।

Bank National Holidays in July 2020

11 जुलाई 2020 -  शनिवार     -   सेकेंड सटरडे
25 जुलाई 2020  -  शनिवार   -  फोर्थ सटरडे
31 जुलाई 2020  -  शुक्रवार  -   बकरीद/ईद अल-अज़्हा (देश के सभी राज्यों में)

Bank Holidays in July 2020: Statewise

03 जुलाई 2020- शुक्रवार - बेहदिएखल्म  (मेघालय)
05 जुलाई 2020 - रविवार - गुरु पुर्णिमा  (कई राज्यों में)
05 जुलाई 2020 - रविवार - गुरु हरगोविंद सिंह जी जयंती (जम्मू-कश्मीर)
06 जुलाई 2020 - सोमवार- MHIP डे  (मिजोरम)
13 जुलाई 2020 - सोमवार- भानु जयंती (सिक्किम)
13 जुलाई 2020 - सोमवार - शहीद दिवस (जम्मू-कश्मीर)
16 जुलाई 2020 - सोमवार - बोनालू (तेलंगाना)
17 जुलाई 2020 - शुक्रवार - यू तिरोत सिंह डे  (मेघालय)
20 जुलाई 2020 - सोमवार - करक्कडका वावु (केरल)
23 जुलाई 2020 - गुरुवार - हरियाली तीज (हरियाणा-पंजाब)
27 जुलाई 2020 - खरची पूजा (त्रिपुरा)
31 जुलाई 2020 - शुक्रवार - उधम सिंह शहीद दिवस (हरियाणा पंजाब)










End of Article