Apple market value: पिछले साथ शानदार बढ़त वाली दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) के लिए नया साल अच्छा नहीं रहा। पिछले साल बाजार में बढ़त लाने इस कंपनी की 2024 में बुरी शुरुआत देखने को मिल रही है। अमेरिका की टॉप 7 कंपनी जिसमें एप्पल (Apple) , अमेजन (Amazon), अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), मेटा (Meta), टेस्ला (Tesla) और एनवीडिया (Nvidia Corp) शामिल हैं, ने पिछले लगातार चार कारोबारी दिनों में गिरावट दर्ज की है।
ब्लूमबर्ग मैग्निफिसेंट 7 प्राइस रिटर्न इंडेक्स के मुताबिक, एक महीने में सबसे लंबी गिरावट का सिलसिले के बीच Apple के शेयरों में लगभग 5% की गिरावट आई। इसकी वजह से एप्पल के मार्केट कैप में लगभग 370 बिलियन डॉलर (करीब 3,071,000 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। पिछले चार कारोबारी दिनों में नैस्डैक 100 इंडेक्स में भी गिरावट आई है। इस सप्ताह की शुरुआत में बार्कलेज पीएलसी के विश्लेषकों ने तकनीकी दिग्गज कंपनी के शेयरों की रेटिंग घटाकर अंडरवेट कर दी और कहा कि उन्हें आगे चलकर आईफोन की मांग में नरमी की उम्मीद है।
टेस्ला में 8 फीसदी की गिरावट
टेस्ला ने पिछले चार दिनों में 8% से अधिक की गिरावट दर्ज की है, जो नवंबर के बाद घाटे का सबसे लंबा सिलसिला है। हालांकि टेस्ला ने मंगलवार को बताया कि उसने चौथी तिमाही में विश्लेषकों की अपेक्षा से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, लेकिन कंपनी ने चीन की बीवाईडी कंपनी के हाथों इलेक्ट्रिक कारों के टॉप सेलर के रूप में अपना स्थान गंवा दिया।
