बिजनेस

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अयोध्या में बनाएंगे घर, खरीदा ₹14.5 करोड़ का प्लॉट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 15, 2024, 08:53 AM IST

Amitabh Bachchan bought plot to build a home in Ayodhya : अमिताभ बच्चन और HoABL के बीच लगभग 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र में घर बनाने की बात हुई है। जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये है। बता दें कि सरयू का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है, उसी दिन राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

Image

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदा।

Photo : Twitter

Amitabh Bachchan bought plot to build a home in Ayodhya : राम मंदिर ' प्राण प्रतिष्ठा ' समारोह से पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में घर बनाने के लिए ₹14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता, जिनका जन्म इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था, ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) द्वारा अयोध्या में 7-स्टार वाले एन्क्लेव, द सरयू में एक प्लॉट खरीदा है।

रिपोर्ट के मुताबिक HoABL और अमिताभ बच्चन के बीच लगभग 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र में घर बनाने की बात हुई है। जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये है। बता दें कि सरयू का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है, उसी दिन राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने कहा अपने अयोध्या में सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए खुशी जाहिर की है। अमिताभ बच्चन का निवेश एन्क्लेव के नियोजित विकास में है, जिसमें ब्रुकफील्ड समूह के स्वामित्व वाली लीला पैलेसेज, होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ साझेदारी में एक 5-स्टार पैलेस होटल भी होगा। इसका काम मार्च 2028 तक पूरा होने वाला है।

2019 के बाद से अयोध्या में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास देखा जा रहा है, जब सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद वाली जगह का मालिकाना हक हिंदुओं को दे दिया , जिससे शहर के भीतर और इसके बाहरी इलाके लखनऊ और गोरखपुर में जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article