बिजनेस

पूर्वोत्तर भारत तक पहुंचा अमेजन एयर, अब असम से लेकर त्रिपुरा तक होगी सुपरफास्ट डिलीवरी

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गुवाहाटी के लिए पहली अमेजन एयर उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने कहा कि गुवाहाटी तक अमेजन एयर सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के विक्रेताओं को देशभर के ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी।

Image

Amazon Air expands to Northeast India with up to 5x faster delivery speeds

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने समर्पित हवाई मालढुलाई बेड़े ’अमेजन एयर’ की सेवाओं का विस्तार गुवाहाटी और कोलकाता तक कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2023 में अमेजन एयर सेवा की शुरुआत के बाद से यह हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सेवाएं दे रही थी। अब इसका विस्तार गुवाहाटी और कोलकाता तक विस्तार होने से माल भेजने की गति लगभग पांच गुना तक बढ़ने की उम्मीद है।

अरुणाचल प्रदेश से लेकर त्रिपुरा

अमेजन के मुताबिक, इस हवाई मालढुलाई सेवा के विस्तार से पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में आपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गुवाहाटी के लिए पहली अमेजन एयर उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने कहा कि गुवाहाटी तक अमेजन एयर सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के विक्रेताओं को देशभर के ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ’’लॉजिस्टिक अवसंरचना में इस तरह की प्रगति से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है। साथ ही अमेजन एयर सेवाओं के संचालन से रोजगार सृजन में और अधिक योगदान मिलने तथा क्षेत्र के समग्र आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।

अमेजन में संचालन उपाध्यक्ष (भारत और ऑस्ट्रेलिया) अभिनव सिंह ने कहा कि अमेजन एयर सप्ताह में तीन दिन दो छोटी-बॉडी मालवाहक विमानों का संचालन करती है। इस अवधि को छह से सात दिन तक बढ़ाने की योजना है। सिंह ने कहा, ’’पूर्वोत्तर के ग्राहकों को अब उनके ’पैकेज’ (सामान) पांच गुना तेजी से मिलेंगे।

पूर्वोत्तर भारत के विक्रेता अब भारत के हर एक कोने में ग्राहकों तक पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से पहुंच सकेंगे।’’ अमेजन इंडिया अपने खुद के मालवाहक विमानों के अलावा अन्य भारतीय विमानन कंपनियों की माल ढुलाई क्षमता का भी इस्तेमाल करती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article