बिजनेस

299 करोड़ की मालकिन आलिया ने खरीदी 37 करोड़ की प्रॉपर्टी,एक्टिंग के अलावा अब यहां से कमा रही हैं पैसा

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 25, 2023, 05:11 PM IST

Alia Bhatt Net worth and Investment:आलिया भट्ट ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के पाली हिल एरिया में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसकी कीमत 37.80 करोड़ रुपये है। और यह प्रॉपर्टी आलिया के प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के नाम पर खरीदा गया है।

Image

आलिया भट्ट ने इन बिजनेस में लगाया दांव

Photo : BCCL

Alia Bhatt Net worth and Investment:आलिया भट्ट की उनकी एक्टिंग के लिए आज हर कोई जानता है। वह अपने इसी हुनर की बदौलत न केवल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं बल्कि कमाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। लगातार शिखर की ओर बढ़ती आलिया अब बिजनेस में भी हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 37.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जाहिर है इतने बड़े निवेश के जरिए आलिया बिजनेसवुमेन के रुप में भी कुछ बड़ा धमाका करने जा रही हैं।

मुंबई के इस इलाके में खरीदी प्रॉपर्टी

रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के पाली हिल एरिया में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसकी कीमत 37.80 करोड़ रुपये है। और यह प्रॉपर्टी आलिया के प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के नाम पर खरीदा गया है। प्रॉपर्टी का एरिया 2497 वर्ग फुट है। जाहिर है आलिया अब अपनी प्रोडक्शन कंपनी को आगे बढ़ाना चाहती है। और उसे देखते हुए उन्होंने यह सौदा किया है। एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन के तले आलिया ने अभी तक एक फिल्म डार्लिंग बनाई है। आलिया ने साल 2021 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली है। आलिया ने जिस जगह पर यह प्रॉपर्टी खरीदी है, वहां पर उनके पति रणबीर कपूर की एक प्रॉपर्टी पहले से है।

बिजनेस में तेजी से बढ़ी रही हैं कदम

  • प्रोडक्शन हाउस शुरू करने से पहले आलिया ने साल 2020 में Ed-a-mamma ब्रांड लांच किया था। जहां पर बच्चों के ड्रेस से लेकर मां के लिए कपड़े मिलते हैं। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की वैल्युएशन इस समय 150 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
  • साल 2020 में ही आलिया ने Nyka में 4.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
  • इसके अलावा आलिया ने phool.co में भी निवेश किया है। जो कि फूल-पत्तियों के वेस्ट से चारकोल फ्री प्रोडक्ट बनाती है। आलिया भट्ट की नेटवर्थ करीब 299 करोड़ रुपये है।
प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article