बिजनेस

JNK India IPO GMP: 110 रु पहुंचा JNK India का GMP, 30 अप्रैल को लिस्ट होगा शेयर

JNK India IPO GMP: आईपीओ के बाद जेएनके इंडिया का शेयर 30 अप्रैल को लिस्ट होने जा रहा है। कुल 649.47 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह पब्लिक इश्यू 23 अप्रैल को खुला था और 25 अप्रैल को बंद हुआ।

Image

110 रु पहुंचा JNK India का GMP

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 30 अप्रैल को लिस्ट होगा जेएनके इंडिया का शेयर
  • जीएमपी पहुंच गया 110 रु
  • 28 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब

JNK India IPO GMP: आईपीओ के बाद जेएनके इंडिया का शेयर 30 अप्रैल को लिस्ट होने जा रहा है। कुल 649.47 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह पब्लिक इश्यू 23 अप्रैल को खुला था और 25 अप्रैल को बंद हुआ। जेएनके इंडिया ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 395 रुपये से 415 रुपये प्रति शेयर तय किया था, जिसमें फाइनल प्राइस 415 रु तय किया गया है। कंपनी के आईपीओ को 28.46 गुना सब्सक्राइब किया गया। 30 अप्रैल को लिस्टिंग से पहले ही जेएनके इंडिया के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) काफी अधिक है।

ये भी पढ़ें -

कितना है GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार जेएनके इंडिया के शेयर का जीएमपी 110 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 525 रु पर हो सकती है। इससे लिस्टिंग पर ही निवेशकों को 26.50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इसका शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।

कितनी थी लॉट साइज

जेएनके इंडिया के आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 36 शेयरों की थी। यानी कम से कम 36 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता था।

जेएनके इंडिया के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस के हिस्से को 74.40 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 23.80 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 4.20 गुना सब्सक्राइब किया गया।

डिस्क्लेमर : यहां आगामी आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article