बिजनेस

Money Mule: अगर आपने कर दी ये लेन-देन, तो बैंक फ्रीज कर देगा खाता और डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नहीं कर पाएंगे यूज

Money Mule Transaction: जालसाज अकसर किसी व्यक्ति से संपर्क करते हैं और उसे तरह-तरह के ऑफर इसलिए पेश करते हैं ताकि वे उनकी अवैध लेन-देन को अपने खाते से करने दे। लोगों को इस तरह की लेन-देन से बचना चाहिए। वरना आप भी जांच के दायरे में आ जाएंगे।

Image

क्या है मनी म्यूल लेनदेन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूल ट्रांजेक्शन से रहें सावधान
  • बैंक फ्रीज कर देगा खाता
  • क्रेडिट-डेबिट कार्ड भी हो जाएगा ब्लॉक

Money Mule Transaction: अगर अचानक आपके लिए बैंक खाते का एक्सेस रोक दिया जाए या आपका डेबिट/क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया जाए, जिसके चलते आप कोई कार्ड यूज न कर पाएं तो आपको काफी दिक्कत होगी। असल में एक ट्रांजेक्शन ऐसी है, जिसे यदि आप करें तो आपके अकाउंट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड का एक्सेस रोका जा सकता है। कई बैंक ग्राहकों के साथ ऐसा हुआ है। मगर सवाल यह है कि ये किस तरह की और कौन सी ट्रांजेक्शन है, जो आपको अपने ही पैसे से दूर कर सकती है? जवाब है 'मनी म्यूल'। क्या है मनी म्यूल, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

क्या है 'मनी म्यूल' लेन-देन

मनी म्यूल अकाउंट एक ऐसे बैंक खाते को कहते हैं जिसका उपयोग दूसरों के लिए अवैध रूप से पैसा प्राप्त करने और ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इस खाते से होने वाली लेन-देन को म्यूल लेन-देन कहते हैं।

लोग ऐसी लेन-देन का अनजाने में या जानबूझकर भी भागीदार बन सकते हैं, जिससे तहत अवैध रूप से मिले पैसे की ट्रांजेक्शन होती है।

फ्रॉड करने वाले करते हैं म्यूल लेन-देन

जालसाज अकसर किसी व्यक्ति से संपर्क करते हैं और उसे तरह-तरह के ऑफर इसलिए पेश करते हैं ताकि वे उनकी अवैध लेन-देन को अपने खाते से करने दे। लोगों को इस तरह की लेन-देन से बचना चाहिए। वरना आप भी जांच के दायरे में आ जाएंगे।

खातों को ब्लॉक क्यों किया जाता है

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार बैंकिंग और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार एचडीएफसी बैंक सहित कई भारतीय बैंक सक्रिय रूप से मनी म्यूल एक्टिविटीज की निगरानी और ट्रैक करते हैं। जब संदिग्ध लेनदेन का पता चलता है, तो बैंक संबंधित खातों को ब्लॉक करने के लिए फौरन कार्रवाई करते हैं और आगे की जांच शुरू करते हैं।

असुविधा से बचने के लिए क्या करें

अपने बैंक खाते को म्यूल ट्रांजेक्शन से बचने के लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए। इसमें पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी सुरक्षित रखना, अकाउंट एक्टिविटी की बारीकी से निगरानी करना और वित्तीय लेनदेन से जुड़े ऑफर या रिक्वेस्ट पर अलर्ट रहना शामिल है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article