बिजनेस

₹100 डेली SIP बनाम ₹3,000 मंथली SIP: 20 साल में कौन देगा ज्यादा रिटर्न?

SIP Crorepati: म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दो तरीके होते हैं SIP और लंपसम। लंपसम में आपको एकमुश्त पैसा लगाना पड़ता है, जबकि SIP में आप हर महीने या रोजाना छोटी राशि से भी शुरुआत कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कई फंड्स में सिर्फ ₹100 से SIP शुरू की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें लिक्विडिटी भी रहती है, यानी जरूरत पड़ने पर आप फंड्स निकाल सकते हैं, हालांकि एग्जिट लोड या अन्य चार्ज लग सकते हैं।

Image

SIP Crorepati

SIP Crorepati: भारत में म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जून 2025 तक म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या 24.13 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 74.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जिन लोगों को सीधे शेयर मार्केट में निवेश का रिस्क लेना मुश्किल लगता है, वे म्यूचुअल फंड और खासकर SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए पैसा लगा रहे हैं। SIP इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि इसमें हर महीने या रोजाना एक तय राशि से निवेश किया जा सकता है और लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार होता है।

SIP कैसे काम करता है?

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दो तरीके होते हैं SIP और लंपसम। लंपसम में आपको एकमुश्त पैसा लगाना पड़ता है, जबकि SIP में आप हर महीने या रोजाना छोटी राशि से भी शुरुआत कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कई फंड्स में सिर्फ ₹100 से SIP शुरू की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें लिक्विडिटी भी रहती है, यानी जरूरत पड़ने पर आप फंड्स निकाल सकते हैं, हालांकि एग्जिट लोड या अन्य चार्ज लग सकते हैं।

डेली SIP बनाम मासिक SIP

अब सवाल उठता है कि डेली SIP बेहतर है या मासिक SIP। अगर कोई निवेशक रोजाना 100 रुपये निवेश करता है तो महीने में लगभग 20 से 22 ट्रेडिंग डे होते हैं और कुल मिलाकर करीब 2,200 रुपये का निवेश हो जाता है। दूसरी ओर, मासिक SIP में कोई निवेशक हर महीने एक बार 3,000 रुपये डालता है। दोनों ही स्थितियों में यूनिट खरीद अलग-अलग दिनों की नेट एसेट वैल्यू (NAV) पर होती है, जिसका असर लंबे समय में रिटर्न पर पड़ सकता है।

20 साल में कितना बनेगा फंड?

अगर आप रोजाना 100 रुपये निवेश करते हैं तो 20 साल की अवधि में आपका कुल निवेश लगभग 5.28 लाख रुपये होगा। औसतन 12% सालाना रिटर्न मानें तो आपको करीब 14.95 लाख रुपये का रिटर्न मिल सकता है और इस तरह कुल फंड लगभग 20.23 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। वहीं, अगर आप हर महीने 3,000 रुपये निवेश करते हैं तो 20 साल में कुल निवेश 7.20 लाख रुपये होगा। अनुमानित रिटर्न करीब 20.39 लाख रुपये होगा और कुल राशि लगभग 27.59 लाख रुपये तक बन सकती है।

कुल मिलाकर, डेली SIP और मासिक SIP दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि डेली SIP छोटे-छोटे निवेश के जरिए अनुशासन बनाए रखने का मौका देती है, जबकि मासिक SIP उन लोगों के लिए सुविधाजनक है जो महीने में एक बार निवेश करना पसंद करते हैं। लंबे समय तक दोनों ही विकल्प अच्छा फंड तैयार करने में मदद करते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article