बिजनेस

यकीन नहीं होगा! 10 ग्राम सोना जो कभी ₹63 का था, आज ₹1.58 लाख पार, Gold-Silver की ऐतिहासिक तेजी का सफर देखें

सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी जारी है। आम लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि यह तेजी कहां जाकर थमेगी। आज हम आपको गोल्ड और सिल्वर ​के हिस्टोरिकल प्राइस बता रहे हैं कि कैसे कभी सोना 63 रुपये में 10 ग्राम मिलता था।

Gold Rate Today

सोने की कीमत

सोने और चांदी में तूफानी तेजी जारी है। सोने के वायदा भाव में बुधवार को 7,774 रुपये का भारी उछाल आया और यह 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की निरंतर मांग से वैश्विक कीमतें 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 7,774 रुपये या 5.16 प्रतिशत चढ़कर 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। सोने की कीमत 16 जनवरी को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो पिछले तीन सत्र में 15,822 रुपये या 11.10 प्रतिशत चढ़ी है। आइए एक नजर डालते हैं कि कैसे कभी 63 रुपये में प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना आज 1.58 लाख के पार निकल गया है।

इस तरह बढ़ी सोने की कीमत

वर्षसोने की कीमत (₹ / 10 ग्राम, 24 कैरेट)
2026₹1,58,400 (अब तक)
2025₹1,30,000
2024₹77,913
2023₹65,330
2022₹52,670
2021₹48,720
2020₹48,651
2019₹35,220
2018₹31,438
2017₹29,667.50
2016₹28,623.50
2015₹26,343.50
2014₹28,006.50
2013₹29,600
2012₹31,050
2011₹26,400
2010₹18,500
2009₹14,500
2008₹12,500
2007₹10,800
2005₹7,000
2004₹5,850
2003₹5,600
2002₹4,990
2001₹4,300
2000₹4,400
1999₹4,234
1998₹4,045
1997₹4,725
1996₹5,160
1995₹4,680
1994₹4,598
1993₹4,140
1992₹4,334
1991₹3,466
1990₹3,200
1989₹3,140
1988₹3,130
1987₹2,570
1986₹2,140
1985₹2,130
1984₹1,970
1983₹1,800
1982₹1,645
1981₹1,670
1980₹1,330
1979₹937
1978₹685
1977₹486
1976₹432
1975₹540
1974₹506
1973₹278.50
1972₹202
1971₹193
1970₹184
1969₹176
1968₹162
1967₹102.50
1966₹83.75
1965₹71.75
1964₹63.25

चांदी में भी जबरदस्त तेजी

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 11,849 रुपये या 3.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘ व्यापार युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने तथा चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और वे नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।’’

साल दर साल ऐसे बढ़ी चांदी की कीमत

वर्षचांदी की कीमत (₹/किलो)
1981₹2,715
1982₹2,720
1983₹3,105
1984₹3,570
1985₹3,955
1986₹4,015
1987₹4,794
1988₹6,066
1989₹6,755
1990₹6,463
1991₹6,646
1992₹8,040
1993₹5,489
1994₹7,124
1995₹6,335
1996₹7,346
1997₹7,345
1998₹8,560
1999₹7,615
2000₹7,900
2001₹7,215
2002₹7,875
2003₹7,695
2004₹11,770
2005₹10,675
2006₹17,405
2007₹19,520
2008₹23,625
2009₹22,165
2010₹27,255
2011₹56,900
2012₹56,290
2013₹54,030
2014₹43,070
2015₹37,825
2016₹36,990
2017₹37,825
2018₹41,400
2019₹40,600
2020₹63,435
2021₹62,572
2022₹55,100
2023₹78,600
2024₹95,700
2025₹2,62,000
2026 (अब तक)₹3,35,000

कमोडिटी एक्सपर्ट का क्या है कहना?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा जोखिम भरे निवेशों से दूर हटने के कारण सुरक्षित निवेशों की मांग में मजबूती आई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने के वायदा भाव ने पहली बार 4,800 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया। फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 113.4 अमेरिकी डॉलर या 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,880.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कॉमेक्स पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले सत्र में 95.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article