Hartalika Song: जब रानी चटर्जी और मोनालिसा ने एक ही शख्स के लिए रखा तीज का ‘निर्जल उपवास’, दिल छू लेगा ये गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 09:12 AM IST

Hartalika Teej Bhojpuri Geet: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। तीज के मौके पर भोजपुरी गीतों को खूब पसंद किया जाता है। खासकर मोनालिसा और रानी चटर्जी का भोजपुरी गीत ‘निर्जल उपवास’ खूब सुना जाता है। इस गाने के प्यारे बोल आपको भी जरूर पसंद आएंगे।

Hartalika Song: जब रानी चटर्जी और मोनालिसा ने एक ही शख्स के लिए रखा तीज का ‘निर्जल उपवास’, दिल छू लेगा ये गाना
Photo Credit: YouTube

Hartalika Teej Bhojpuri Song Nirjal Upwas: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। तीज व्रत में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना करती है और अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है। तीज पर्व पर गानों का भी विशेष महत्व होता है। खासकर भोजपुरी तीज गीतों के बिना तो यह त्योहार अधूरा सा लगता है।

रानी चटर्जी और मोनालिसा का हरतालिका तीज स्पेशल गाना ‘निर्जल उपवास’ भी तीज के मौके पर खूब सुना जाता है। ये बेहद इमोशनल गाना है। गाने में देखा जा सकता है कि मोनालिसा और रानी चटर्जी दोनों ही अपने पति के तीज का व्रत रखती हैं और शिवजी व माता पार्वती की पूजा करती हैं। लेकिन दोनों के पति एक ही होते हैं। गाने के बोल भी बेहद खूबसूरत हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे।

एक ही पति के लिए रानी चटर्जी और मोनालिसा ने रखा तीज का व्रत

भोजपुरी तीज गीत ‘निर्जल उपवास’ के वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी और मोनालिसा दोनों एक ही पति के लिए कठोर निर्जल उपवास का व्रत रखती हैं। दोनों पति के लिए पूरी श्रद्धा से पूजा करती है और गीत गाती है। रानी चटर्जी गाने में बेबस नजर आती है जो चाहकर भी मोनालिसा को बता नहीं पाती कि वह जिसके लिए पूजा कर रही वही उसका पति है। लेकिन इसके बावजूद रानी पत्नी धर्म होने का पूजा फर्ज निभाती है और अपने व्रत को सफल बनाती है। मोनालिसा के साथ नियमों को करने के दौरान ही वह पति के हाथ से जल ग्रहण भी करती है और पैर छूकर आशीर्वाद लेती है। बता दें कि ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली’ का है।

यहां देखिए निर्जला उपवास गाने का वीडियो

तीज के मौके पर यूट्यूब पर खूब सर्च किया जाता है ये गाना

निर्जल उपवास गाने को लोग खूब पसंद करते हैं। इस गाने को 2017 में वेव म्यूजिक भक्ति पर अपलोड किया गया था। खासकर तीज के मौके पर यह सुपरहिट तीज स्पेशल गाना खूब सर्च किया जाता है। इस गाने को प्रमिला जैन ने गाया है और बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। निर्जल उपवास गाने को यूट्यूब पर अब तक 51 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!