Bhojpuri Hartalika Teej 2022 Song: भोजपुरी के इन गानों के साथ मनाएं हरितालिका तीज का त्योहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 02:46 PM IST

Bhojpuri Hartalika Teej Geet: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत महिलाएं पति लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। हरतालिका तीज पर महिलाएं गीत गाती हैं और रात्रि जागरण भी करती हैं। ऐसे में आप भोजपुरी के इन हरतालिका तीज गीतों को जरूर सुनें और गानें।

Bhojpuri Hartalika  Teej 2022 Song: भोजपुरी के इन गानों के साथ मनाएं हरितालिका तीज का त्योहार
Photo Credit: YouTube

Bhojpuri Hartalika Teej 2022 Hit Songs Lists: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के बीच भक्तिभाव, निष्ठा और बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत व पूजन मंगलवार 30 अगस्त 2022 को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं। हरतालिका तीज पर महिलाएं पति की अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस व्रत को करने से मां पार्वती की कृपा से अखंड सौभाग्‍य होने का वर प्राप्‍त होता है।

हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में एक होता है। क्योंकि इस दिन महिला अन्न और जल का त्याग कर निर्जला व्रत रखती हैं। पूजा पाठ के बाद महिलाएं रात्रि जागरण भी करती हैं और भजन व गीत गाती हैं। ऐसे में भोजपुरी लोकगीतों के बिना हरतालिता तीज का त्योहार फीका सा लगता है। हरतालिका तीज पर आधारित इन भोजपुरी गीतों के साथ आप भी हरतालिका तीज के त्योहार को खास बना सकती हैं। जानते हैं हरतालिका तीज स्पेशल भोजपुरी गीत।

निर्जला उपवास (Nirjala Upwas)

यह गाना बेहद इमोशनल कर देने वाला है। गाने में देखा जा सकता है कि रानी चटर्जी और मोनालिसा दोनों ही अपने पति के लिए व्रत रखती है। दोनों के पति एक ही है। लेकिन मोनालिसा को इस बात की जानकारी नहीं रहती। रानी चटर्जी मोनालिसा को हरतालिका तीज पूजा की सारी विधि सिखाती है। पत्नी धर्म निभाते हुए रानी पति के हाथ से पानी पीकर और पैर छूकर तीज का व्रत खोलती है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली’ का है।

रखिया सेनुरवा के लाज (Rakhia Senurwa ke laaj)

 मोनालिसा और आम्रपाली दुबे का ये तीज सॉन्ग भी हरतालिका तीज के मौके पर खूब पसंद किया जाता है। गाने में जुबलीस्टार निरहुआ भी नजर आते हैं। गाने में मोनालिसा और आम्रपाली दुबे शिवजी और माता पार्वती से पति की रक्षा के प्रार्थना करते हुए कहती है ‘रखिया सेनुरवा के लाज’।

रखीहऽ सलामत मोर सुहाग (Rakhiha Salamat Mor Suhag)

भोजपुरी तीज गीत रखीहऽ सलामत मोर सुहाग तीज से पहले तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को साल 2017 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। गाने में महिलाएं पूजा की तैयारी करते हुए गीत गाती नजर आ रही है।

तीज के बरतिया (Teej Ke Baratiya)

अक्षरा सिंह का सुपरहिट हरतालिका तीज गीत 'तीज के बरतिया'  भी हरतालिका तीज के मौके पर खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने रिनी चंद्रा के साथ मिलकर गाया है। गाने में अक्षरा की मां नीलिमा सिंह भी नजर आ रही हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!