Bhojpuri Songs: इन भोजपुरी गानों को सुनकर रोक नहीं पाएंगे हंसी, मजेदार हैं लिरिक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 06:32 AM IST

Bhojpuri Songs Lyrics: भोजपुरी गानों को लेकर दुनियाभर में क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन कुछ भोजपुरी गानों के बोल इतने फनी हैं, जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी। जानते हैं इन गानों के बारे में।

Bhojpuri Songs: इन भोजपुरी गानों को सुनकर रोक नहीं पाएंगे हंसी, मजेदार हैं लिरिक्स

Bhojpuri Songs Funny Lyrics: बात करें फिल्मी जगत तो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसके बाद कुछ रीजनल फिल्म इंडस्ट्री भी हैं जो की खूब चर्चा में रहती है। इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का नाम शामिल है। भोजपुरी सिनेमा अपने कलाकारों, गानों और फिल्मों के कारण काफी पॉपुलर हो रही है। यही कारण है कि भोजपुरी फिल्मों और गानों को पसंद करने वाले लोग अब सिर्फ भोजपुरिया क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं। बल्कि भोजपुरी का बोलबाला देशभर में लोगों के बीच देखने को मिलता है।

भोजपुरी गाने और फिल्मों को लेकर लोगों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। शादी, हल्दी,विदाई और पार्टी-फंक्शन से लेकर कई पर्व-त्योहारों में भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं। लेकिन भोजपुरी गाने जितने हिट होते हैं उससे ज्यादा ही इसके लिरिक्स फनी होते हैं। इन गानों के बोल सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी। देखते हैं ऐसे फनी भोजपुरी गानों की लिस्ट।

पेप्सी पीके लागेलू सेक्सी


पेप्सी पीके लागेलू सेक्सी भोजपुरी गाना काफी हिट रहा। इस गाने का नाम के जैसे ही इसके बोल भी बेहद फनी है।

हमरा लहंगा के अंदर वाई-फाई

बताइये लहंगा के अंदर वाई-फाई। गाने का ऐसा नाम सुनकर ही लोग इसे एक बार जरूर सुनना चाहेंगे। वैसे आपको बता दें कि ये गाना भी खूब हिट रहा और आज भी दर्शकों के बीच इसे यूट्यूब पर खूब देखा जाता है। बिहार-झारखंड जैसे जगहों पर पार्टी-फंक्शन में यह गाना खूब पसंद किया जाता है। इस गाने के बिना तो जैसे डांस का माहौल की नहीं बनता।

लहंगा में बाढ़ आइल बा


भोजपुरी गानों में लंहगा का कितना प्रयोग किया जाता है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लंहगा में वाई-फाई के अलावा 'लहंगा में बाढ़ आइल बा' और ‘लहंगा उठा देब रिमोट से’ जैसे गाने भी बनाए गए है। ये गाने अपने लिरिक्स के कारण ज्यादा चर्चा में रहें और दर्शकों द्वारा इन गानों खूब सुना और देखा गया।

तोहार चुम्मा विटामिन ए 


लैला-मजनू के बीच ये गाना खूब पसंद किया गया। तोहार चुम्मा में विटामिन ए गाने में लड़का लड़की को इंप्रेस करने में लग रहता है। 

बलम जी धो दीजिए साड़ी


भोजपुरी गाना ‘बलम जी धो दीजिए साड़ी’ का लिरिक्स भी खूब हंसाने वाला है। गाने में एक्ट्रेस श्वेता महारा एक्टर समर को साड़ी धो देने की बात कहती है।

सब्जी पर बने खूब गाने

भोजपुरी में सब्जियों पर भी कई गाने बन चुके हैं। हाल ही में पवन सिंह का गाना ‘पुदीना ए हसीना’ और खेसारी लाल का ‘बैंगल लेलअ’ जैसे गाने के बोल तो खूब हंसाने वाले हैं। दोनों ही गानों में एक्टर सब्जी बेचते हुए लड़की को इंप्रेस करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!