Khesari lal Yadav Song: बैंगन बेचने निकले खेसारी लाल, लड़की हो गई इंप्रेस, देखें धमाकेदार गाना ‘बैंगन लेलअ’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 02:47 PM IST

Baigan Lela Song: खेसारी लाल यादव का गाना ‘बैंगन लेला’ इन दिनों यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने में खेसारी रेहड़ी में बैंगन बेचते नजर आते हैं और बैंगन बेचते बेचते लड़की को भी इंप्रेस कर देते हैं।

Khesari lal Yadav Song: बैंगन बेचने निकले खेसारी लाल, लड़की हो गई इंप्रेस, देखें धमाकेदार गाना ‘बैंगन लेलअ’
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal Bhojpuri Song Baigan Lela: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्मों को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। आए दिन खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। इस बीच खेसारी का एक गाना इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है ‘ बैंगन लेलअ’। ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल रेहड़ी (ठेले) पर बैंगन बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। खेसारी के साथ ही इसमें एक्ट्रेस प्रीति राज भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों के बीच केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल जोकि भोजपुरी के ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अपनी गायकी और अभिनय से पहचान हासिल की। आज खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगास्टार और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाते हैं। खेसारी का हर गाना रिलीज होते ही छा जाता है। इसी तरह इन दिनों गाना ‘बैंगन लेलअ फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ये गाना 21 जून 2022 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया।

बैंगन लेलअगाना

बैंगन लेलअ गाने को खेसारी लाल के साथ ही प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत श्यामसुंदर ने दिया है। मनोज मिश्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है और निर्देशन सुशांक सिंह और कुमार चंदन ने किया है। बैंगन लेलअ गाने को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 11 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फैंस के बीच गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें गाने का वीडियो

भोजपुरी गानों में सब्जी बेचने का ट्रेंड

बैंगन लेलअ गाने में खेसारी लाल बैंगन बेचते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी कई ऐसे गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें एक्टर को सब्जी बेचते हुए देखा गया। कुछ समय पहले पवन सिंह का गाना ‘पुदीना लेलअ’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह ठेले में पुदीना बेचते नजर आए। अब इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव ने बैंगन लेला गाने को बनाया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!