Bhojpuri Actress Monalisa Bikini Photos: मोनालिसा का नाम आज न सिर्फ भोजपुरी बल्कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शुमार है। मोनालिसा अपनी अदाकारी से इंडस्ट्री में राज करती हैं। वहीं उन्हें भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि बोल्ड लुक में मोनालिसा बेहद बेबाकी से फोटोशूट कराती हैं। खासकर बिकिनी में उनका जलवा देखने लायक होता है। आए दिन मोनालिसा बिकनी में फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। खास बात तो यह है कि मोनालिसा बिकिनी में बेहद कंफर्टेबल भी महसूस करती है और धड़ल्ले से इसमें फोटोशूट कराती हैं। फैंस को भी मोनालिसा का बिकिनी लुक खूब भाता है।
मोनालिसा कभी समंदर के किनारे तो कभी पूल में बिकनी के साथ फोटोशूट कराती हैं। अपने सिजलिंग और कातिलाना अंदाज को लेकर वह हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। हालांकि उन्हें ट्रेडिशनल लुक में भी देखा जाता है लेकिन बिकिनी में जब वह फोटो शेयर करती है तो फैंस के दिलों की धड़कन तेज हो जाती है और इस लुक में उनकी फोटो सबसे ज्यादा वायरल होती है। बिकनी में फोटोशूट कराने के लिए मोनालिसा किसी खास लोकेशन का इंतजार नहीं करती बल्कि जिस लोकेशन पर फोटोशूट कराती है वह लोकेशन ही खास बन जाता है। बिकिनी में एक्ट्रेस अपनी कर्वी और टोंड बॉडी बखूबी फ्लॉन्ट करती है।
बिकिनी फोटो-वीडियो से भरा है इंस्टाग्राम
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के सा हमेशा ही अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन मोनालिसा का इंस्टाग्राम उनके बिकिनी फोटो-वीडियो से भरा पड़ा है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनकी लेटेस्ट और बोल्ड तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
मोनालिसा का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर बात करें तो मोनालिसा वैसे तो भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। लेकिन वह लंबे समय से भोजपुरी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। भोजपुरिया दर्शक उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि टीवी शो में मोनालिसा एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स साइन कर रही है। हाल ही में मोनालिसा ने वेब सीरीज ‘धप्पा’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी किया है।

