Monalisa Video: बादशाह के गाने पर मोनालिसा ने किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 05:19 PM IST

Monalisa Dance Video: सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसमें वह बॉलीवुड रैपर बादशाह के गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स को काफी पसंद किया जा रहा है।

Monalisa Video: बादशाह के गाने पर मोनालिसा ने किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Monalisa Dance Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपनी फिल्मों से भोजपुरी इंडस्ट्री में पहले ही पहचना बना चुकी है। लेकिन अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती को लेकर वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मोनालिसा ने ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया और खास पहचान हासिल की। मोनालिसा भोजपुरी की सवा सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर मोनालिसा ने नाम और शोहरत दोनों हासिल की। आज मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

फिल्मों के साथ ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी जो जमकर वायरल हुआ। वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव्स को काफी पसंद किया गया। वैसे तो मोनालिसा हमेशा ही ट्रेडिंग और हिट सॉन्ग पर रील वीडियो बनाती रहती है। लेकिन इस बार उनका डांस खूब पसंद किया गया।

बादशाह के गाने पर मोनालिसा ने लगाया ठुमका

मोनालिसा ने हाल ही में जो डांस वीडियो शेयर की। उसमें वह बॉलीवुड रैपर बादशाह और पायल देव के गाने ‘तौबा’ पर डांस कर रही है। खास बात तो यह है कि मोनालिसा अकेली नहीं है बल्कि उसके साथ उनकी दो सहेलियां भी डांस कर रही हैं। इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने शो 'नजर' के चार साल पूरे होने की खुशी में बनाया है।

जमकर वायरल हुआ मोनालिसा का डांस वीडियो

बादशाह और पायल देव के सॉन्ग ‘तौबा’ पर मोनालिसा का ये डांस वीडियो खूब वायरल हुआ। जैसे ही मोनालिसा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की तो फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस उनके हुकअप स्टेप की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है।

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं मोनालिसा

मोनालिसा की एक्टिविटी सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलती है। वह इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आए दिन अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5.1 मिलियन यानी 51 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं काम के मोर्चे पर बात करें मोनालिसा इनदिनों टीवी रिएलिटी शो में नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति और एक्ट्रेस विक्रांत सिंह के साथ रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!