Monalisa Photos: डीप नेक ब्रालेट में देखें मोनालिसा की 5 सबसे बोल्ड तस्वीरें, इंटरनेट पर हुईं खूब वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 01:40 PM IST

Monalisa Bold Photos: मोनालिसा का नाम भोजपुरी की टॉप और हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वैसे तो मोनालिसा आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन डीप नेक ब्रालेट में उनकी बोल्ड तस्वीरें देख आप भी अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पाएंगे।

Monalisa Photos: डीप नेक ब्रालेट में देखें मोनालिसा की 5 सबसे बोल्ड तस्वीरें, इंटरनेट पर हुईं खूब वायरल
Photo Credit: Instagram

Monalisa Bold Viral Photos: मोनालिसा आज इतनी सफल और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जोकि लगभग सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली और ओड़िया जैसी कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा मोनालिसा वेब सीरीज और हिंदी शोज में भी काम कर रही हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में भी मोनालिसा अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में कहीं आगे हैं। फैंस मोनालिसा की एक्टिंग के साथ ही उनके बोल्डनेस के भी कायल हैं। आए दिन मोनालिसा फोटोशूट कराती रहती हैं, जिसमें उनका अलग-अलग अवतार देखने को मिलता है।

वैसे तो मोनालिसा का हर लुक फैंस को खूब भाता है और हर तरह के अटायर उन पर खूब जचते हैं। लेकिन बात करें डीप नेक ब्रॉलेट की तो इस लुक में उनकी तस्वीरें सबसे ज्यादा वायरल होती है। इस लुक में मोनालिसा की बोल्डनेस देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा की कई तस्वीरें हैं। लेकिन यहां हम आपको दिखाएंगे डीप नेक और ब्रालेट में मोनालिसा कि वो 5 तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुईं।

व्हाइट कलर के इस डीप नेक वाले ब्रालेट टॉप में मोनालिसा की खूबसूरती और बोल्डनेस देखते ही बनती है। इस टॉप के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का पैंट कैरी किया है, जो उन्हें काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। मोनालिसा की ये तस्वीर इंटनेट पर खूब वायरल हुई। उनके पोस्ट पर फैंस के ढ़ेरों लाइक और कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं।

डीप नेक की बात करें तो मोनालिसा के लगभग हर ड्रेस में आपको डीप नेक का स्टाइल देखने को मिलेगा जोकि उनकी बोल्डेनस पर चार चांद लगाते हैं। समुंद्र किनारे बैठे हुए मोनालिसा की यह तस्वीर आपका दिल जीत लेगी। इस वन पीस ड्रेस में मोनालिसा गबज की हॉट लग रही हैं।

सिर्फ वेस्टर्स ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल वेयर में भी मोनालिसा का डीप नेक स्टाइल देखने को मिलता है। इस साड़ी के साथ मोनालिसा ने डीप नेक वाली ब्लाउज कैरी की है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहा है। मोनालिसा की इस तस्वीर ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

मोनालिसा अपने डीप नेक स्टाइल से सिंपल लुक को भी स्टनिंग बना देती है। बेबी पिंक कलर के इस ड्रेस में भी मोनालिसा का डीप नेक स्टाइल उन्हें बोल्ड लुक दे रहा है। मोनालिसा की ये फोटो फैंस द्वारा काफी पसंद की गई और उनकी इस तस्वीर पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स देखे जा सकते हैं, जिसमें कि एक लाइक उनके पति विक्रांत सिंह का भी है।

डीप नेक ब्लैक ब्रालेट टॉप में मोनालिसा की ये तस्वीर देख आपकी धड़कने तेज हो जाएंगी। डेनिम जींस के साथ एक्ट्रेस इस ब्रालेट टॉप में कहर बरपा रही हैं। इस लुक से मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी और बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात दे रही हैं।

मोनालिसा की हर तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिलता है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं जोकि अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में सबसे ज्यादा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!